John Legend: बेबी बॉय के माता-पिता बने जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन, सरोगेसी के जरिए हुआ चौथे बच्चे का जन्म
जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ है। अपने बेटे का नाम उन्होंने व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस रखा है।
विस्तार
जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपनी चौथी संतान का स्वागत किया है। 19 मार्च को उनके घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ। कपल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। साथ ही तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम भी बताया है।
सरोगेसी से हुआ बेबी
जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपने बेटे का नाम व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस रखा है। कपल को यह बेबी सरोगेसी के जरिए हुआ है। उन्होंने अपनी सरोगेट के बारे में लिखा, "एलेक्जेंड्रा हम आपको इस अविश्वसनीय उपहार के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं, जो आपने हमें दिया है और हमें दुनिया को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वह यहां है। एक नाम के साथ जो, आपसे हमेशा के लिए जुड़ा हुआ है।"
Dharmendra: पोते की शादी के बाद धर्मेंद्र ने हेमा और ईशा से मांगी माफी! सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
बच्चे के स्वागत की घोषणा करने के बाद जॉन लीजेंड ने अपने चारों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ऑल ऑफ मी"। कपल के चार बच्चों में सात वर्षीय लूना और पांच वर्षीय माइल्स, एक बेटी और व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस शामिल हैं।
Satyaprem Ki Katha Twitter Review: फैंस को पसंद आई सत्यप्रेम और कथा की प्रेम कहानी, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर