Mimoh Chakraborty: बुरे वक्त में सलमान-करण जौहर ने की मिमोह की मदद, दोनों की तारीफ में अभिनेता ने पढ़े कसीदे
एक इंटरव्यू में मिमोह ने बॉलीवुड में करियर बनाने के अपने संघर्षों के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वह अपने माता-पिता से इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के साथ उनके लिए बात करने के लिए कहते थे।
विस्तार
मिमोह ने कहा, 'सलमान भाई और करण जौहर, वे ही दो हैं जिन्होंने वास्तव में मेरी मदद की है। सलमान भाई पापा से बहुत प्यार करते हैं और जब भी मैं मैसेज करके पूछता हूं कि क्या मैं उनसे मिल सकता हूं तो वह कहते हैं, आज आ जाओ। मैं उसके पास जाता हूं और आराम करता हूं, वह मेरे साथ बैठते हैं, मुझे बहुत सारी अच्छी सलाह देते हैं। मैं यह नहीं कहना चाहता कि उन्होंने मेरे लिए कितना कुछ किया है, लेकिन उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। हालांकि, दुर्भाग्य से वे प्रोजेक्ट्स कभी शुरू ही नहीं हुए।'
Celina Jaitly: LGBTQIA का पक्ष लेने पर सेलिना को मिली थीं धमकियां, इंडस्ट्री के लोगों ने भी नहीं दिया साथ
मिमोह ने करण जौहर के बारे में बात करते हुए कहा, 'करण जौहर ने मेरी और मेरे भाई नमाशी की मदद करने के लिए कई बार अपने फ्रेम से निकलकर लोगों से बातचीत है। उन्होंने मुझे कई लोगों से मिलवाया, कई लोगों और एजेंसियों के साथ जोड़ा। इन दोनों ने सही में हमारे लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन बाकी सब नियति पर निर्भर करता है।' गौरतलब है, मिमोह ने फिल्म 'जिमी' से डेब्यू किया था, जो फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मिमोह के कई प्रोजेक्ट्स को बंद कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' में काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके बावजूद मिमोह अपना करियर बनाने में असफल रहे थे।