{"_id":"68ab5b63c86d93f6ee0ed449","slug":"jerry-adler-dies-at-96-started-his-acting-famous-roles-in-the-sopranos-and-the-good-wife-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jerry Adler: 'जेरी एडलर' का हुआ निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jerry Adler: 'जेरी एडलर' का हुआ निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Mon, 25 Aug 2025 12:06 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:06 AM IST
सार
Jerry Adler Dies: सोप्रानोस स्टार जेरी एडलर का 96 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है।
विज्ञापन
जेरी एडलर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अमेरिकी स्टार 'जेरी एडलर' का 96 साल की आयु में निधन हो गया। जेरी ने 62 साल की उम्र में अपना अभिनय करियर शुरू किया। उन्होंने 'द सोप्रानोस' और 'द गुड वाइफ' में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
Trending Videos
जेरी एडलर का 96 वर्ष की आयु में निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मशहूर अभिनेता जेरी एडलर का 23 अगस्त, 2025 को न्यूयॉर्क शहर में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की। 4 फरवरी, 1929 को ब्रुकलिन में जन्में जेरी एडलर ने अपने करियर की शुरुआत ब्रॉडवे के पर्दे के पीछे स्टेज मैनेजर के रूप में की। उन्होंने 'माई फेयर लेडी', 'ऑफ द आई सिंग' और 'द एप्पल ट्री' जैसे प्रसिद्ध नाटकों में काम किया। वे कैथरीन हेपबर्न और जीरो मोस्टेल जैसे दिग्गजों के साथ भी जुड़े।

अभिनय में शानदार शुरुआत
62 साल की उम्र में जेरी ने अभिनय शुरू किया। 1991 में ब्रुकलिन ब्रिज से डेब्यू करने के बाद, वे 1993 में वुडी एलेन की फिल्म 'मैनहट्टन मर्डर' मिस्ट्री में नजर आए। उनकी सबसे यादगार भूमिका 'द सोप्रानोस' में हरमन 'हेश' रबकिन की थी, जो 1999 से 2007 तक चली। इसके अलावा, 'द गुड वाइफ' और 'द गुड फाइट' में हॉवर्ड लाइमैन के किरदार में भी वे लोकप्रिय हुए।

टीवी शो में भी किया अभिनय
जेरी ने 'मैड अबाउट यू', 'नॉर्दर्न एक्सपोजर', 'ट्रांसपेरेंट' और 'ब्रॉड सिटी' जैसे टीवी शो में काम किया। उनकी फिल्मों में 'इन हर शूज', 'सिनेकडोच', 'न्यूयॉर्क' और 'अ मोस्ट वायलेंट ईयर' शामिल हैं। 2000 में वे 'ब्रॉडवे पर टॉलर थान ए ड्वार्फ' और 2015 में 'फिश इन द डार्क' में भी नजर आए।
यह भी पढ़ें: Naagin 7: आ रही है आपसे मिलने नागिन, 'नागिन 7' का टीजर हुआ रिलीज; एकता कपूर के सीरियल को लेकर फैंस उत्साहित