{"_id":"673073a99dce53517c017ef8","slug":"jennifer-lopez-cried-after-cancelling-tour-said-this-was-difficult-decision-wanted-to-spend-time-with-children-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jennifer Lopez: टूर कैंसिल करने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेनिफर लोपेज, बोलीं- बच्चों के लिया ये मुश्किल फैसला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jennifer Lopez: टूर कैंसिल करने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेनिफर लोपेज, बोलीं- बच्चों के लिया ये मुश्किल फैसला
Sun, 10 Nov 2024 02:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:22 PM IST
सार
अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने मई में अपना एक टूर कैंसिल कर दिया था, इसके बाद वे फूट-फूटकर रोईं। इस बात के पीछे की वजह जेनिफर ने बताई है।
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपने एक टूर को कैंसिल किए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ये उनके लिए बहुत ही कठिन निर्णय था क्योंकि वे अपने बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताना चाहती थीं। हालांकि, ये निर्णय उन्हें बहुत दुखी कर गया। टूर कैंसल करने के बाद वे कार में बैठकर बहुत रोईं थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों के साथ रहने के लिए कैंसिल किया टूर
एक चैट शो के दौरान जेनिफर लोपेज ने बताया कि उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ समय बिताने का निश्चय किया। उन्हें लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा फैसला था लेकिन बहुत कठिन भी। जब भी ऐसी कोई बात सामने आती है, तो मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगती हूं।

- फोटो : इंस्टाग्राम @jlo
ऐसा फैसला लेकर रोने लगीं थी जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज ने कहा, "मैंने ये फैसला लेने के बाद तुरंत रोना शुरू कर दिया। मैं कार में बैठ गई और सचमुच रो पड़ी। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए इसे रद्द करना बहुत मुश्किल है। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया"।

मई में कैंसिल किया था टूर
अपने टूर को जेनिफर ने मई में कैंसिल किया था, इसकी घोषणा उन्होंने एक न्यूज लेटर के जरिए की थी। उन्होंने लिखा, ये फैसला कठिन है लेकिन जरूरी भी। मैं वादा करती हूं इसकी भरपाई करूंगी। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।

पति से तलाक का लिया फैसला
जेनिफर लोपेज ने इसी साल पति बेन एफ्लेक से तलाक की अर्जी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 अगस्त को जेनिफर लोपेज ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताई गई है।