फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   I want to marry her Deranged alleged stalker enters taylor swifts tribeca building gets arrested

Taylor Swift: शादी का प्रपोजल लेकर गायिका टेलर स्विफ्ट के घर में घुसने, पीछा करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 01:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:42 PM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, एक बार फिर से सिंगर को लेकर मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
I want to marry her Deranged alleged stalker enters taylor swifts tribeca building gets arrested
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, एक बार फिर से सिंगर को लेकर मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। टेलर स्विफ्ट का पीछा करने और उनकी ट्रिबेका बिल्डिंग में घुसने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशले आर्बर के ऊपर सिंगर ने 2 आरोप लगाए हैं। जिसके बाद उसे 18 अगस्त को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। सिंगर ने उस व्यक्ति पर बिग एप्पल डिग्स में घुसने का आरोप लगाया है, जिसके अगले दिन शनिवार यानी 19 अगस्त को अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में एशले ने न्यूयोर्क पोस्ट से बात करते हुए कई बड़ी बातें कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

I want to marry her Deranged alleged stalker enters taylor swifts tribeca building gets arrested
टेलर स्विफ्ट

टेलर द्वारा लगाए गए आरोप के बाद एशले ने बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैं निराश था, मैं उससे प्यार करता हूं और मैं उससे शादी करना चाहता हूं’। उसने कहा कि मैं चाहता हूं कि वो मेरी जिंदगी में आए और कोई ऐसा हो जो मुझे मेरी जिंदगी में प्यार करे। मेरे पास कभी कोई ऐसा नहीं था जो मुझे जमीन से जोड़े रखता हो। इसके साथ ही उसने आगे कहा कि वह टेलर से मिलने के लिए अटलांटा से ग्रेहाउंड बस में चढ़ा था। साथ ही यह भी दावा किया कि वह पहले उसके साथ रिलेशन में था। वहीं, अपने ऊपर लगे दूसरे आरोप के बारे में बताया कि उसके ऊपर टेलर के घर का बेल बजाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

ऐशल अर्बर ने इस बारे में बताया कि जैसे हो वो बिल्डिंग के अंदर गया तो एक पड़ोसी महिला ने पूछा कि वो क्या कर रहा है? उसने टेलर के बारे में बात किया तो लेडी ने उसे बाहर जाकर बेल बजाने और किसी का रिस्पांस देने का इंतजार करने के लिए कहा। जिसका ऐशल ने पालन भी किया। वहीं, इंटरव्यू के दौरान उस शख्स ने कहा कि मैं जानता हूं कि वो भी जानती है कि मेरा इरादा कोई नुकसान पहुंचाने का नहीं है। मैं कभी किसी महिला को नहीं मारूंगा। मैं उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा।

यह भी पढ़ें: 'बिना टेस्ट और ऑडिशन के हॉलीवुड में मिला था ब्रेक', 'गदर 2' के गौरव चोपड़ा का बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed