हॉलीवुड अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर की मां मौली कुक का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर की मां जज मौली कुक का रविवार को निधन हो गया। इस घटना के बाद अभिनेत्री शोक में डूबी हुई हैं। सेल्मा ने कहा कि वो अपनी मां को पूजती थीं।
सेल्मा ब्लेयर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां को याद किया है। वो लिखती हैं, 'मेरी जिंदगी की पहली इंसान..आपने मुझे अब तक जो कुछ भी दिया उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। मां, मैं आपको पूजती हूं। मौली कुक का कल निधन हो गया है। उनके अपने आवास पर। वह बेहद कुशल, मजाकिया, तेज-तर्रार, उत्साहित और उदार थीं। वह एक मददगार इंसान थीं और उनके इस गुण को मैंने भी पाया है। वह अपने आप में किसी तोहफे से कम नहीं थीं।'
उन्होंने लिखा, 'मेरी मां एक शानदार जज थीं और वह अपने लॉ स्कूल की कक्षा की एकमात्र महिला थीं। वह मेरी पहली स्टाइल आइकन थीं, मेरी छवि, मेरा ईनाम थीं। उन्हें अपनी आंखों के सामने से ओझल होते देखने का अनुभव बेहद ही अजीब है।'
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से सेल्मा ब्लेयर लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में आठ साल के बेटे आर्थर और ब्वॉयफ्रेंड रॉन कार्लसन साथ वक्त बिता रही हैं।
सितंबर में होगा वेनिस फिल्म फेस्टिवल, कम रहेंगी फिल्में
A post shared by Selma Blair (@selmablair) on