फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood actress Angelina Jolie plans to Leave Hollywood read details here

Angelina Jolie: हॉलीवुड छोड़ने जा रहीं एंजेलिना जोली, अभिनेत्री ने खुलासे से फैंस को चौंकाया

Wed, 06 Dec 2023 10:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Dec 2023 10:50 AM IST
सार

एंजेलिना ने यह भी कहा कि उनकी कोई सोशल लाइफ नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी पुष्टि की कि वे इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन
Hollywood actress Angelina Jolie plans to Leave Hollywood read details here
एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंजेलिना जोली ने हॉलीवुड और लॉस एंजेलिस को लेकर दिए एक बयान से फैंस को चौंका दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि वह लॉस एंजिल्स (एलए) से बाहर जाने की योजना बना रही हैं। एक साक्षात्कार मे एंजेलिना ने कहा कि उन्हें सही समय आने पर कंबोडिया में स्थानांतरित होने की उम्मीद है। उन्होंने स्वीकार किया कि एलए छोड़ने के बारे में सोचने का एक कारण ब्रैड के साथ उनका तलाक और परिवार का कानूनी कार्यवाही में उलझना है।

विज्ञापन

Ali Abbas Zafar Interview: बड़े मियां छोटे मियां न रीमेक है और न सीक्वल, ये दो जाबांज फौजी अफसरों की कहानी है

विज्ञापन

हॉलीवुड छोड़ने जा रहीं एंजेलिना

इस बातचीत में एंजेलिना हॉलीवुड पर अपने विचार साझा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, "मैं आज अभिनेत्री नहीं होती। जब मैं शुरुआत कर रही था तो इतना सार्वजनिक होने, इतना कुछ साझा करने की अपेक्षा नहीं थी। चूंकि मैं हॉलीवुड के इर्द-गिर्द पली-बढ़ी हूं, इसलिए मैं कभी भी इससे बहुत प्रभावित नहीं हुई। मैंने इसे कभी भी उतना महत्वपूर्ण नहीं माना।'' एलए छोड़ने के बारे में खुलते हुए एंजेलिना ने कहा, “यह मेरे तलाक के बाद जो हुआ उसका हिस्सा है। मैंने स्वतंत्र रूप से रहने और यात्रा करने की क्षमता खो दी। जब संभव होगा मैं चली जाऊंगी। दुनिया की सभी जगहों में से हॉलीवुड कोई स्वस्थ जगह नहीं है।'' 

किसी को नहीं कर रहीं डेट

एंजेलिना ने यह भी कहा कि उनकी कोई सोशल लाइफ नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी पुष्टि की कि वे इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे उनके दोस्त हैं। अभिनेत्री ने कहा, “वे मेरे और मेरे जीवन के सबसे करीबी लोग और वे ही मेरे करीबी दोस्त हैं। हम सात बहुत अलग लोग हैं, जो एक दूसरे की ताकत हैं।'' अभिनेत्री के ब्रैड पिट से छह बच्चे - मैडॉक्स, 22, पैक्स, 20, जहरा, 18, शिलोह, 17, और जुड़वा नॉक्स और विविएन, 15 हैं। उन्होंने कबूल किया कि तलाक ने उन सभी पर भारी असर डाला।
Bigg Boss 17: बीबी हाउस में अंकिता ने सुशांत को फिर किया याद, अभिषेक के साथ साझा किए अभिनेता के साथ बिताए पल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed