{"_id":"5ed1cb248ebc3e90a1759120","slug":"hollywood-actor-anthony-james-dies-at-age-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड अभिनेता एंथनी जेम्स का निधन, कैंसर से थे पीड़ित","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड अभिनेता एंथनी जेम्स का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
Sat, 30 May 2020 08:25 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 30 May 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
एंथनी जेम्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अनफॉरगिवेन' और 'इन द हीट ऑफ द नाइट' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता एंथनी जेम्स का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक, एंथनी को कैंसर था।
विज्ञापन
जेम्स का असली नाम जिमी एंथनी था, एक मशहूर अभिनेता का नाम ऐसा ही होने की वजह से उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। जेम्स बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। जब वो 18 साल के हुए तो उन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी मां को मना लिया। तब जिमी की आर्थिक स्थिति बिलकुल अच्छी नहीं थी। उन्होंने अपनी मां के साथ ट्रेन पकड़ी और लॉस एंजिल्स पहुंच गए। लेकिन वहां उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी मां ने तब घरों में काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जेम्स ने 1967 में ऑस्कर विजेता फिल्म 'इन द हीट ऑफ द नाइट' में 26 साल की उम्र में ब्रेकआउट भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'वैनिशिंग पॉइंट,' 'द कल्पीपर कैटल कंपनी,' 'हाई प्लेन्स ड्रिफ्टर,' 'द टीचर,' हर्ट्स ऑफ द वेस्ट, 'बर्नट ऑफरिंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया। एक्टिंग के बाद जेम्स ने लेखन का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कई बेहतरीन कविताएं लिखीं।
विज्ञापन
जेल में 23 साल की सजा काट रहे निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप