{"_id":"5ed183278ebc3e90846665db","slug":"four-other-women-accused-of-rape-by-director-harvey-weinstein-serving-23-years-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में 23 साल की सजा काट रहे निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जेल में 23 साल की सजा काट रहे निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
Sat, 30 May 2020 03:18 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 30 May 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की जेल की सजा काट रहे मशहूर निर्माता-निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वैरायटी के अनुसार, जिन चार महिलाओं ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उनमें से एक अपराध के समय सिर्फ 17 साल की थी। पीड़िता ने बताया कि उसे गलत तरीके से कैद किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
चार आरोपों में से सबसे हालिया घटना 2013 की है। इस आरोप के अनुसार, हंगरी की एक महिला ने कहा कि वह वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान वीनस्टीन से मिली थी। फिल्म निर्माता ने उसे यौन क्रियाओं में लिप्त होने के लिए मजबूर किया, उस वक्त वह एक ऑडिशन के लिए उनसे मिलने होटल के कमरे में गई थीं।
विज्ञापन
बता दें कि हार्वे वीनस्टीन को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।
ऑस्कर नामित पटकथा लेखक लैरी क्रेमर का 86 साल की उम्र में निधन