{"_id":"599415854f1c1b9c228b463d","slug":"hbo-spain-by-mistaken-aired-game-of-thrones-season-7-episode-6-instead-of-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBO का ब्लंडर, गेम ऑफ थ्रोन्स के पांचवें एपिसोड की जगह छठा एपिसोड हुआ ऑन एयर!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
HBO का ब्लंडर, गेम ऑफ थ्रोन्स के पांचवें एपिसोड की जगह छठा एपिसोड हुआ ऑन एयर!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 16 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
- फोटो : bollywoodlife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में मशहूर टीवी सिरीज गेम ऑफ थ्रोन्स लगातार गलत वजहों से चर्चा में है। अभी कुछ समय पहले गेम ऑफ थ्रोन्स के एपिसोड्स के लीक होने की खबर आई थी, तो एचबीओ स्पेन ने और भी भारी गलती करते हुए पांचवें एपिसोड की जगह छठवां एपिसोड टीवी पर प्रसारित कर दिया। यही नहीं, पूरा का पूरा एपिसोड टीवी पर चल भी गया, तब जाकर एचबीवी स्पेन को अपनी गलती का अहसास हुआ।
'ईस्टवॉच' नाम से रिलीज की गई 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अपकमिंग एपिसोड की तस्वीरें
गेम ऑफ थ्रोन्स की फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में है। इस समय गेम ऑफ थ्रोन्स का सातवां सीजन प्रसारित हो रहा है। इस सीजन वो लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि गेम ऑफ थ्रोन्स का कुछ हिस्सा लीक हो गया है। पर HBO स्पेन चैनल ने इससे भी बड़ी गलती करते हुए वो एपिसोड प्रसारित कर दिया, जो बाद में प्रसारित होना था।
विज्ञापन
'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक मामले में 4 लोग गिरफ्तार
HBO चैनल में गलत एपिसोड के प्रसारित होते ही सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट के साथ ही ट्विटर पर भी हलचल मच गई। जोन विंटरफाल लिखते हैं कि अगर आपसे कोई पूछे कि गेम ऑफ थ्रोन्स का छठवां एपिसोड कैसे लीक हुआ, तो आप HBO स्पेन का नाम लें।
गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले ही हैकर्स ने HBO चैनल की साइट हैक की थी। इस हैकिंग में तकरीबन 1.5 टीबी का डेटा चुराया गया था। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ये सातवां सीजन शो का सेकेंड लास्ट सीजन है। शो के सिर्फ 13 एपिसोड ही बचे हैं जिन्हें दो सीजन में दिखाया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

When people ask you, how Episode 6 got leaked.? Tell them Spain remembers Tell them HBO Spain came for #GameOfThrones #GoTS7 pic.twitter.com/fz3c6CdY33
— Jon Winterfell (@JonWinterfall) August 16, 2017