फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Potter reunion: Daniel, Emma and Rupert will be seen together again will celebrate 20 years of the film

Harry Potter reunion: एक बार फिर साथ नजर आएंगे हैरी, हर्माइनी और रॉन, फिल्म के 20 साल पूरा होने का मनाएंगे जश्न

Wed, 17 Nov 2021 08:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 17 Nov 2021 08:12 PM IST
सार

फिल्म के पहले भाग के 20 साल पूरे होने पर अब जल्द ही एक बार फिर हैरी पॉर्टर के सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।     

विज्ञापन
Harry Potter reunion: Daniel, Emma and Rupert  will be seen together again will celebrate 20 years of the film
डेनियल रैडक्लिफ, एम्मा वॉटसन, रुपर्ट ग्रिंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैरी पॉटर का नाम सुनते ही 90 के दशक की पुरानी यादें ताजा हो जाती है। कई साल बीत जाने के बाद भी इस फिल्म का क्रेज अब तक लोगों में खत्म नहीं हुआ है। यह फिल्म आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है, जितनी आज से 20 साल पहले रिलीज होने के समय पर थी। 2 दशक बाद भी इस फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों के बीच कायम है।       

विज्ञापन

16 नंवबर 2001 को इस फिल्म के पहले भाग के रिलीज होने के वक्त यह कोई नहीं जानता था कि यह फिल्म हर उम्र के लोगों की पसंदीदा बन जाएगी। हैरी पॉर्टर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन नामक फिल्म के पहले पार्ट के बाद से ही लोग इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे। हालांकि, दशकों बाद भी इसका जिक्र जारी है। ऐसे में फिल्म के पहले भाग के 20 साल पूरे होने पर अब जल्द ही एक बार फिर हैरी पॉर्टर के सारे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।     

विज्ञापन

दरअसल, फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में यह रियूनियन एक सेलिब्रेशन की तरह आयोजित किया जा रहा है। इसमें डेनियल रैडक्लिफ, एम्मा वॉटसन, रुपर्ट ग्रिंट और फिल्म के अन्य सभी सितारे नजर आएंगे। यह रियूनियन एचबीओ मैक्स पर न्यू इयर के मौके पर प्रसारित किया जाएगा। इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म साल 2011 में आई थी, जिसके बाद अब पहली बार ये सितारे फिर साथ नजर आने वाले हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emma Watson (@emmawatson)

 

Harry Potter reunion: Daniel, Emma and Rupert  will be seen together again will celebrate 20 years of the film
डेनियल रैडक्लिफ, एम्मा वॉटसन, रुपर्ट ग्रिंट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस रियूनियन की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फिल्म में हर्माइनी का किरदार निभाने वालीं एम्मा वॉटसन ने खुशी जाहिर की हैं। इस फिल्म से मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दीं। इसमें 'ब्यूटी एंड द बिस्ट', 'ट्वीलाइट' जैसे नाम शामिल है। इस स्पेशल शो में फिल्म के सभी सितारे अपने-अपने अनुभव शेयर करते नजर आएंगे। ऐसे में हैरी पॉटर के सभी फैंस को एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा करने मौका मिलेगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emma Watson (@emmawatson)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed