फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus

Hannah Montana: फैंस से फिर रूबरू होगीं माईली साइरस, जल्द लौटेगा हैना मोंटाना; मेकर्स ने जारी किया टीजर

Wed, 18 Feb 2026 02:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Feb 2026 02:00 PM IST
सार

Hanna Montan Premiere Soon: पॉपुलर शो 'हैना मोंटाना' के बीस साल पूरे होने की खुशी में माईली साइरस ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। क्या है ये तोहफा? यहां जानएि...

विज्ञापन
Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus
माईली सायरस - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

माईली साइरस के पॉपुलर शो 'हैना मोंटाना' ने हाल ही में बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मेकर्स एक खास शो रखा है। शो में माईली अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करेगीं। साथ ही शो के सेट को दोबारा क्रिएट कर सीरीज के अनदेखे फुटेज भी शेयर किए जाएंगे। जानें इसे कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन


मेकर्स ने बताया कब होगा जश्न?
मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि 'हैना मोंटाना' के बीस साल पूरे होने पर माईली साइरस सेट पर वापसी कर रही हैं। इस शो का प्रीमियर 24 मार्च को किया जाएगा। दर्शक इस शो को डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं। यह भी कहा गया है इस शो में माईली अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करेंगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, इस मौके पर 'हैना मोंटाना' के सेट को भी दोबारा रिक्रिएट किया जाएगा। अपने करियर की इस शो से शुरूआत करने वाली माईली के लिए ये काफी खास पल होंगे। जहां शो के गानों से लेकर उसके किरदारों तक सभी यादें ताजा होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ (@disneyplus)


Trending Videos

Hanna montana completed 20 years celebrating miley cyrus announced show premiere on disney plus
माईली सायरस - फोटो : इंस्टाग्राम- @mileycyrus
टीजर में क्या है खास ? 
हैना मोंटाना के इस प्रीमियर का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इसमें एक कार दिखाई दे रही है जो स्टेज 9 की तरफ जा रही है। यह वही स्टूडियो है जहां हैना मोंटाना शूट होता था। इस कार की नंबर प्लेट पर HM-20 लिखा हुआ था। कार में माईली के काले रंग के बूट नजर आते हैं। इसके बाद इसकी डीटेल्स का अनांउसमेंट होता है। 

माईली ने कहा शो मेरे लिए खास 
इस इवेंट के बारे में मीडिया से बात करते हुए माईली साइरस ने इस शो के लेकर अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे लिए काफी मायने रखता है। मेरे जीवन में जो कभी एक शो की तरह शुरू हुआ था उसने मुझे कई अनुभव दिए। वैसे ही फैंस भी इससे जुड़े रहे। मैं इस कनेक्शन के लिए दर्शकों का धन्यवाद करती हूं। यह जश्न एक तरीका है मेरा फैंस को धन्यवाद कहने का।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)


कुछ दिन पहले किया था हैना मोंटाना का जिक्र
माईली सायरस ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर हैना मोंटाना से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें वे हैना मोंटाना के सेट पर दिखाई दे रही थीं। सिंगर ने इस पुरानी फोटो को कैप्शन दिया था- 'पुरानी यादों से गुजर रही हूं। यहां से मेरी कई यादें जुड़ी हैं'। पोस्ट पर माईली के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed