फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Good news: Twilight actor Taylor Lautner engaged with girlfriend tay dome shared photos on Instagram

खूुशखबरी: ट्वाइलाइट एक्टर टेलर लॉटनर ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

Sun, 14 Nov 2021 02:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Good news: Twilight actor Taylor Lautner engaged with girlfriend tay dome shared photos on Instagram
टेलर लॉटनर,ताई डोम - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्वाइलाइट एक्टर टेलर लॉटनर ने अपनी गर्लफ्रेंड ताई डोम से सगाई कर ली है। अभिनेता शनिवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर जानकारी दी। 29 वर्षीय टेलर लॉटनर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में एक्टर लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही ताई को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखाई दिए। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "11.11.2021 और ऐसे ही मेरी सभी इच्छाएं पूरी हुईं।"

विज्ञापन

अभिनेता की पोस्ट से यह पता चलता है कि टेलर ने गुरुवार 11 नवंबर को अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। तस्वीरों में टेलर अपने एक घुटने पर बैठे नजर आए। इसके अलावा उनके आसपास मौजूद गुलाब की पंखुड़ियों और मोमबत्तियों ने इस पल को और भी रोमांटिक बना दिया। वहीं, दूसरी तस्वीर में यह कपल प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देखता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

 

Good news: Twilight actor Taylor Lautner engaged with girlfriend tay dome shared photos on Instagram
टेलर लॉटनर,ताई डोम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, टेलर की मंगेतर ताई डोम ने इस प्रपोजल की एक तस्वीर साधा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्त। मैं आपके साथ हमेशा के लिए समय बिताने का और इंतजार नहीं कर सकती।" वहीं, अपनी मंगेतक के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए टेलर ने कहा, "गॉट न्यूज फॉर यू, द फीलिंग इज म्यूचुअल।"

View this post on Instagram

A post shared by Taylor Lautner (@taylorlautner)

Good news: Twilight actor Taylor Lautner engaged with girlfriend tay dome shared photos on Instagram
टेलर लॉटनर,ताई डोम - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर और डोम एक- दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मैचिंग हैलोवीन कॉस्ट्यूम में तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं, डोम की बात करें तो वह पेशे से एक नर्स हैं। 

विज्ञापन

Good news: Twilight actor Taylor Lautner engaged with girlfriend tay dome shared photos on Instagram
टेलर लॉटनर, ताई डोम - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर लॉटनर को उनकी लोकप्रिय फिल्मों ट्वाइलाइट सागा में जैकब ब्लैक के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इ स फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट और रॉबर्ट पैटिनसन ने भी अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed