जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ ने रद्द किया अपना इंडिया टूर, जानिए क्या रही भारत ना आने की वजह?
German Rock Band Scorpions Cancelled India Tour: जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ की तरफ से शनिवार को घोषण की गई कि वे अपना इंडिया टूर रद्द कर रहे हैं। इसकी वजह भी म्यूजिक बैंड ने फैंस के साथ साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों भारत में कई पाॅपुलर विदेश म्यूजिक बैंड्स आकर परफाॅर्म करते हैं। जल्द ही जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ भी इंडिया आने वाला था लेकिन अब उनका टूर रद्द हो गया है। जानिए, इसकी वजह क्या रही?
बैंड मेंबर के कारण रद्द करना पड़ा इंडिया टूर
जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ के एक सदस्य को मेडिकल इश्यूज हो गया है। वह सदस्य बीमार हैं। ऐसे में यह रॉक बैंड अपना इंडिया टूर रद्द कर रहा है। यह जानकारी इंडिया टूर के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि यह बैंड 21 अप्रैल को शिलॉन्ग के जेएन स्टेडियम में परफॉर्म करने वाला था। इसके बाद 24 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, 26 अप्रैल को बंगलूर और 30 अप्रैल को मुंबई में इनके कॉन्सर्ट होने वाले थे।
18 साल बाद आने वाले थे भारत
जर्मनी के इस मशहूर बैंड ने पहली बार 9 अगस्त 2001 को बंगलूर में एक कॉन्सर्ट किया था। अब वह 18 साल बाद भारत आने वाले थे, अपने 'कमिंग होम' टूर के जरिए फैंस को एंज्वाॅय करने का मौका देने वाले थे लेकिन अब यह टूर रद्द हो चुका है।
बैंड में शामिल हैं ये लोग
इस जर्मन बैंड में सिंगर क्लाउस माइन, फाउंडर और गिटारिस्ट रूडोल्फ शेंकर, गिटारिस्ट मैथियास जैब्स, गिटारिस्ट पावेल मैसिवोडा और मिकी डी शामिल हैं। स्कॉर्पियंस बैंड ने आखिरी बार दिसंबर 2007 में अपने 'ह्यूमैनिटी वर्ल्ड टूर' के तहत शिलॉन्ग, मुंबई और बंगलूर में भी परफॉर्म किया था।