अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की मौत पर भड़कीं लेडी गागा, डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बीच अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई है। मिनियापोलिस के अलावा फ्लोरिडा, जैक्सनविल, लॉस एंजेलिस, पीटसबर्ग, न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। हॉलीवुड सितारे भी लगातार इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, गायिका लेडी गागा ने रविवार को अमेरिका में नस्लवाद के चल रहे मुद्दे को संबोधित किया और भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया।
लेडी गागा ने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि अश्वेत समुदाय की आवाजों को लंबे समय के लिए खामोश कर दिया गया है और यह चुप्पी बार-बार घातक साबित हुई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जो नेता उनकी रक्षा करने वाले हैं, वे इस समुदाय के लिए कोई दया नहीं दिखाते हैं। अमेरिका में हर दिन लोग नस्लवाद का शिकार होते हैं, यह एक सच्चाई है।
इस घटना के लिए लेडी गागा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'उनके पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली कार्यालय है, अभी तक अज्ञानता और पूर्वाग्रह के अलावा उनसे कुछ नहीं मिला जबकि अश्वेत की जिंदगियों को छीना जा रहा है। हम जानते हैं कि जबसे उन्होंने पद ग्रहण किया है तब से वह एक मूर्ख और जातिवादी हैं। वह पहले से ही नस्लवाद और नस्लवादी गतिविधि में निहित प्रणाली को हवा दे रहे हैं, और हम सब देख ही सकते हैं कि क्या हो रहा है।'
अमेरिकी मॉडल क्रिसी टीगन ने प्रदर्शनकारियों की कराई बेल, अश्वेत व्यक्ति की मौत से जुड़ा है मामला