फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot Welcomed Her Third Daughter And Revealed The Name Of Her New Baby priyanka chopra reacts

तीसरी बार मां बनीं 'वंडर वुमन': गैल गैडोट ने 'बेबी गर्ल' को दिया जन्म, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

Wed, 30 Jun 2021 08:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 30 Jun 2021 08:30 AM IST
सार

वंडर वुमन गैल गैडोट ने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। दरअसल, अभिनेत्री तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी डैनिएला को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Gal Gadot Welcomed Her Third Daughter And Revealed The Name Of Her New Baby priyanka chopra reacts
परिवार संग गैल गैडट - फोटो : Instagram

विस्तार

वंडर वुमन गैल गैडोट ने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। दरअसल, अभिनेत्री तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी डैनिएला को जन्म दिया है। गैल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर साझा कर फैंस को जानकारी दी है। इस फोटो में गैल के साथ उनकी दोनों बेटियां एलमा और माया भी हैं। वहीं, एक बेटी की गोद में न्यू बॉर्न बेबी है। इस तस्वीर में अभिनेत्री के पति भी साथ में नजर आ रहे हैं।फोटो साझा करते हुए गैल ने लिखा, 'मेरा प्यारा परिवार, मैं बहुत खुश हूं और थकी हुई भी। हम सभी काफी एक्साइटेड हैं डैनिएला का अपने परिवार में स्वागत करने के लिए। आप सभी को बहुत-बहुत प्यार।'

विज्ञापन


गैल के इस पोस्ट के बैद फैंस और सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने गैल गैडोट के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई।' बीते दिनों अभिनेत्री ने जिम्मी किमेल लाइव के दौरान बताया था कि उन्होंने बेटी माया को कैसे अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी। गैल ने कहा था, 'देखो माया, पापा ने मम्मी के पेट में एक पौधा लगाया है।' 

विज्ञापन

Gal Gadot Welcomed Her Third Daughter And Revealed The Name Of Her New Baby priyanka chopra reacts
गैल गैडट

गैल के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म वंडर वुमन 1984 सुपरहिट थी। इस फिल्म में गैल के काम को वर्ल्डवाइड काफी पसंद किया गया। फिल्म 'वंडर वुमन 1984' में गैल गैडोट के अलावा क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन विग जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में गैल गैडोट के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)

Gal Gadot Welcomed Her Third Daughter And Revealed The Name Of Her New Baby priyanka chopra reacts
Wonder Woman 1984 - फोटो : instagram

बता दें, गैल गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं और साल 2009 में उन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। गैल ने साल 2004 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हालांकि वह टॉप 10 में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। इस प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद करीब 5 साल के बाद गैल को हॉलीवुड में काम करने का मौका मिला।उन्हें फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में पहला रोल मिला था। अब वह रेड नोटिस और डेथ ऑन द नाइल फिल्मों में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed