{"_id":"6166acb38ebc3e7637774fe6","slug":"freida-pinto-baby-shower-freida-pinto-shares-glimpse-of-her-baby-shower-thanks-her-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Photos: 'स्लमडॉग मिलेनियर' की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने शेयर की गोद भराई की तस्वीरें, कहा- मैं लकी महसूस कर रही हूं..","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Photos: 'स्लमडॉग मिलेनियर' की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने शेयर की गोद भराई की तस्वीरें, कहा- मैं लकी महसूस कर रही हूं..
Wed, 13 Oct 2021 03:23 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
फ्रीडा पिंटो
- फोटो : सोशल मीडिया
स्लमडॉग मिलेनियर अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशी में उनके दोस्तों ने उन्हें बेबी शावर की पार्टी दी। फ्रीडा ने अपनी गोद भराई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों में फ्रीडा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इससे पहले फ्रीडा ने जून महीने में मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ फोटो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी ट्रैन आने वाला है'। फ्रीडा ने साल 2019 में कोरी ट्रैन से सगाई कर ली थी। कोरी एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं।
विज्ञापन
गोद भराई की फोटो के साथ लिखा ये खास मैसेज
फ्रीडा ने अपने गोद भराई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा 'इस प्यारी गोद भराई के बारे में याद आ रही है! मेरी प्यारी बहनों की टोली का शुक्रिया जिन्होंने इस दिन को मेरे लिए इतना खास बनाया। खूबसूरती से फिनिशिंग टच देने के लिए धन्यवाद। मैं बहुत लकी और भाग्यशाली महसूस करता हूं।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पहली फिल्म से हो गईं थी मशहूर
फ्रीडा अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में मशहूर हो गईं थी। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिला दी थी। फिल्मों में डेब्यू से पहले फ्रीडा पिंटो ने चार साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो के लिए एंकरिंग भी की। फिल्मों में डेब्यू के साथ ही उनकी पहली ही फिल्म को आठ ऑस्कर पुरस्कार मिले हैं।