फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Eddie Murphy Expecting father His 10th Child in age 57

57 साल की उम्र में ये एक्टर बनने वाले हैं 10वीं संतान के पिता

Wed, 29 Aug 2018 06:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Eddie Murphy Expecting father His 10th Child in age 57
हॉलीवुड की 'कमिंग टू अमेरिका' और 'लाइफ' जैसी कॉमेडी फिल्मों में अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर एडी मर्फी इन दिनों दसवीं संतान के पिता बनने की वजह से काफी चर्चा में हैं। खबर है कि 57 साल के एडी मर्फी की पार्टनर पैज बुचर प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं यह दोनों अपनी आने वाली संतान को लेकर काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एडी मर्फी और उनकी प्रेमिका पेज बुचर लंबे अरसे से यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि दिसंबर में वह अपनी दूसरी संतान के आने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं पैज बुचर प्रेग्रेंट होने की खबर की पुष्टि एडी मर्फी के प्रवक्ता ने की है। पता हो की 39 साल पैज बुचर मैक्सी ड्रेस पहने हुए कैमरे में कैद हुईं जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आईं हैं। तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेग्रेंट हैं। आपको बता दें कि एडी मर्फी और पैज बुचर साल 2012 से साथ हैं। दोनों की पहले से दो वर्षीय बेटी इज्जी उना है। वहीं दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन मर्फी के अपने पिछले संबंधों से आठ अन्य बच्चे हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा एरिक 29 साल का है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed