फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne Johnson upcoming film Black Adam trailer released, actor will be seen in superhero role

Black Adam: 'ब्लैक एडम' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे ड्वेन जॉनसन

Thu, 09 Jun 2022 01:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Jun 2022 01:40 AM IST
सार

कुछ साल पहले ड्वेन जॉनसन ने डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर ब्लैक एडम को निभाने के बारे में बात करना शुरू किया था। साल 2019 में अभिनेता ने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ और ब्लैक एडम के रूप में अपना पहला लुक साझा किया था

विज्ञापन
Dwayne Johnson upcoming film Black Adam trailer released, actor will be seen in superhero role
ब्लैक एडम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्वेन जॉनसन की फिल्म ब्लैक एडम का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। वार्नर ब्रदर्स और डीसी कॉमिक्स द्वारा साझा किए गए दो मिनट से अधिक के इस ट्रेलर में एक्टर एक सुपरहीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। जहां आम तौर पर सुपरहीरो को लोगों की मदद करते और जान बचाते हुए देखा जाता है। वहीं, इस ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन किसी को मारने में जरा सा भी नहीं हिचकिचाते हैं।

विज्ञापन


क्या है ट्रेलर में?

फिल्म के ट्रेलर में ड्वेन का दमदार अंदाज नजर आया है। ट्रेलर की शुरुआत में एक्टर के किरदार में बदलाव होते देखा जा सकता है। इन बदलाव के बाद वह महामानव के रूप में नजर आते हैं। फिल्म में ड्वेन के अलावा पीयर्स ब्रॉसनन भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए ड्वेन ने लिखा, 'जैसा कि वादा किया गया था, हमारा वर्ल्ड प्रीमियर ब्लैक एडम ट्रेलर। यह प्रोजेक्ट मेरा डीएनए बन गया है। इससे डीसी यूनिवर्स में सत्ता का पदानुक्रम बदल जाएगा। दुनिया को एक हीरो की जरूरत थी। जो उसे ब्लैक एडम के रूप में मिल गया है।'

विज्ञापन


जैम कोलेट-सेरा द्वारा निर्देशित ब्लैक एडम 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। बता दें कि कुछ साल पहले ड्वेन जॉनसन ने डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर ब्लैक एडम को निभाने के बारे में बात करना शुरू किया था। साल 2019 में अभिनेता ने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ और ब्लैक एडम के रूप में अपना पहला लुक साझा किया था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। ब्लैक एडम एक काल्पनिक सुपरहीरो चरित्र है जो डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed