फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne Johnson's decision to not appear in Fast and Furious movies, his beef with franchise star Vin Diesel

ड्वेन जॉनसन के फैंस को झटका: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की आगे की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे अभिनेता, विन डीजल से हुई थी अनबन

Thu, 22 Jul 2021 11:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 22 Jul 2021 11:26 PM IST
सार

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'फास्ट एंड फ्यूरिस' की फैन फोलोइंग भारत में भी जबरदस्त है। इस फिल्म का हर किरदार को दर्शकों का प्यार मिलता है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन भी इसका हिस्सा बन गए थे।

विज्ञापन
Dwayne Johnson's decision to not appear in Fast and Furious movies, his beef with franchise star Vin Diesel
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock

विस्तार

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'फास्ट एंड फ्यूरिस' की फैन फोलोइंग भारत में भी जबरदस्त है। इस फिल्म का हर किरदार को दर्शकों का प्यार मिलता है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन भी इसका हिस्सा बन गए थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, ड्वेन जॉनसन एलान किया है कि वह अब 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में ड्वेन, हॉब्स के किरदार में नजर आते हैं। खबर थी कि बीते दिनों विन डीजल और ड्वेन के बीच काफी अनबन हुई थी। इसके बाद ड्वेन ने विन के टफ लव कमेंट पर रिएक्ट किया था। मीडिया से बातचीत करते हुए ड्वेन ने कहा, 'मैं हंसा और मैं बहुत जोर से हंसा, मुझे लगता है कि हर कोई उस बात पर हंसा होगा और मैं उसे वैसे ही छोड़ देता हूं। मैं उन्हें फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन्हें फास्ट 10, फास्ट 11 और आगे की सभी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं देता हूं, जो वो मेरे बिना करेंगे।'
विज्ञापन


ड्वेन जॉनसन एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिनमें द स्कोर्पियन किंग, द रनडाउन, फास्ट एंड फ्यूरियस आदि शामिल हैं। उनकी कद-काठी को देख कर इतना तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि वह जरूर एक बॉडी बिल्डर होंगे या रहे होंगे। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप बिल्कुल सही हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'ब्लैक एडम' की शूटिंग पूरी की है। ड्वेन लंबे समय से पर्दे पर ब्लैक एडम का किरदार निभाने के लिए उत्साहित थे। इस फिल्म में जॉनसन के अलावा एल्डिस हॉज हॉकमैन के किरदार में नजर आएंगे। नोहा सेंटीनो एटम स्मैशर, क्विटेसा स्विंडेल साइक्लोन और पियर्स ब्रॉसनैन डॉ फेट के किरदार में होंगे। फिल्म 'ब्लैक एडम' 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जंगल क्रूज' के 'निर्माता ब्लैक' एडम का निर्देशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed