ड्वेन जॉनसन और उनके पूरे परिवार ने कोरोना को दी मात, करीब दो हफ्ते पहले हुए थे संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि वो और उनका पूरा परिवार कोविड 19 संक्रमित हो गया था। हालांकि अभी वो ठीक हो गए हैं और स्वस्थ्य हैं। 48 वर्षीय ड्वेन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो, उनकी पत्नी लॉरेन (35) और उनकी दोनों बेटियां जैसमीन (4) और टियना (2) करीब दो-ढाई हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके एक करीबी पारिवारिक दोस्त को कोविड 19 हुआ था। हालांकि उन्हें नहीं पता कि वो कैसे संक्रमित हुआ।
ड्वेन ने कहा कि 'एक बात मैं आपसे कह सकता हूं कि यह बहुत चुनौती पूर्ण और मुश्किल है।' अभिनेता ने आगे कहा कि 'मेरा दोस्त जिसे सबसे पहले यह हुआ वह सारे नियमों का पालन कर रहा था। पहले दोनों बेटियों को गले में हल्की खराश हुई और उसके बाद मेरी पत्नी और मुझे भी ऐसा हुआ। अभी मुझे ये बताते हुए खुशी है कि एक परिवार के रूप में हम ठीक हैं। हम कोविड 19 मुक्त हैं। स्वस्थ रहने के लिए भगवान का शुक्रिया।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by therock (@therock) on
ड्वेन ने इसके साथ सभी लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने की गुजारिश की। उन्होंने कहा 'यह मुझे हैरान करता है कि कुछ लोग, जिनमें कुछ राजनेता भी शामिल हैं, मास्क पहनने के विचार को एक राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बना लेंगे। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अपना मास्क जरूर पहनें। यह एक सच्चाई है। और यह सही बात है।'
बता दें कि ड्वेन जॉनसन न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। अधिकतर प्रशंसक ड्वेन जॉनसन को 'द रॉक' के नाम से जानते हैं। रेसलिंग की दुनिया से हॉलीवुड में कदम रखने वाले ड्वेन अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो 'ब्लैक एडम' है। बीते दिनों इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में ड्वेन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 22 दिसंबर 2021 को रिलीज की जाएगी