Dune Prophecy: 'ड्यून प्रोफेसी' का दमदार टीजर जारी, तब्बू की झलक न दिखने से फैंस निराश
ड्यून: प्रोफेसी का पहला टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर में तब्बू नजर नहीं आईं, जिससे फैंस थोड़े निराश हो गए, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री शो में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ड्यून: प्रोफेसी नाम की सीरीज में अपने अभिनय का जादू दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस बीच मेकर्स ने प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। ड्यून प्रीक्वल सीरीज का पहला टीजर जारी कर दिया गया है।
पहले टीजर में घोषणा की गई है कि यह शो ड्यून फिल्म की घटनाओं से 10,000 साल पहले की कहानी है। यह शो बेने गेसेरिट की दुनिया का परिचय देता है कि वे इस दुनिया के वास्तुकार कैसे बने। हालांकि, इस टीजर में तब्बू की झलक देखने को नहीं मिली है। इससे फैंस थोड़े निराश जरूर नजर आए, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू शो में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाएंगी। ड्यून: प्रोफेसी ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के लिखे उपन्यास सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है। इसके पहले सीजन में छह एपिसोड हैं।
कुछ ऐसी होगी कहानी
इस शो की कहानी दो हरकोनेन बहनों के इर्द-गिर्द घूमेगी जो मानव जाति के भविष्य को खतरे में डालने वाली ताकतों से लड़ती हैं, और एक प्रसिद्ध संप्रदाय की स्थापना करती हैं, जिसे बेने गेसेरिट के नाम से जाना जाता है।
तब्बू के अलावा, ड्यून: प्रोफेसी में एमिली वॉटसन, ट्रैविस फिमेल, ओलिविया विलियम्स, मार्क स्ट्रॉन्ग, एडवर्ड डेविस और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कहा जाता है कि मैक्स की मूल श्रृंखला, ड्यून: प्रोफेसी इस पतझड़ में रिलीज़ होगी।
Taha Shah Badussha: 'एक दिन में करता था 40 फोन, ऑडिशन के नाम पर होती थी ठगी', छलका हीरामंडी अभिनेता का दर्द