फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Desperate Housewives Star Felicity Huffman gets 14 days jailed In College Admissions Scandal

कॉलेज दाखिला घोटाले में फेलिसिटी हफमैन को हुई जेल, 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा

Sat, 14 Sep 2019 12:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Sep 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Desperate Housewives Star Felicity Huffman gets 14 days jailed In College Admissions Scandal
फेलिसिटी हफमैन

हॉलीवुड अभिनेत्री फेलिसिटी हफमैन (Felicity Huffman) को एक शीर्ष यूनिवर्सिटी में अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए रिश्वत देने के मामले में 14 दिन की जेल हुई है। बोस्टन में शुक्रवार को एक कोर्ट में संघीय न्यायाधीश इंदिरा तलवानी ने अपने आदेश में कहा कि हफमैन (56) को 30,000 डॉलर का जुर्माना भरने, 250 घंटों की कम्यूनिटी सेवा और एक साल तक निगरानी में रहने की सजा दी जाती है। उनकी सजा 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


हफमैन ने ये बात स्वीकार की कि उन्होंने साल 2017 में अपनी बेटी के परीक्षा के उत्तर को सही करने के लिए 15,000 डॉलर का भुगतान किया था। हफमैन ने कहा, मैं अपनी गलती मानती हूं और शर्मिंदा भी हूं। मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी लेती हूं और अब इसके नतीजे भुगतने को भी तैयार हूं।
विज्ञापन


56 वर्षीय हफमैन कॉलेज प्रवेश घोटाले में 50 आरोपियों में शामिल हैं। संघीय अभियोजकों ने कहा कि आरोपियों ने येल, स्टैनफोर्ड, जॉर्जटाउन और यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया समेत प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए कथित तौर पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफमैन (56) और ‘‘फुल हाउस’’ की अभिनेत्री लोरी लॉघलिन (54) पर मेल धोखाधड़ी की साजिश का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed