टॉम क्रूज ने ज्वाइन नहीं किया टिक टॉक, 'डीपफेक वीडियो' बनाकर फैंस को बनाया जा रहा बेवकूफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉम क्रूज के तीन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में क्रूज जादू करते हुए दिख रहे हैं तो दूसरे में गोल्फ खेलते हुए और तीसरे वीडियो में वह सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात के वक्त को याद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने जैसे ही क्रूज के वीडियोज को देखा, उन्हें लगा कि मिशन: इम्पॉसिबल स्टार ने टिक टॉक ज्वाइन कर लिया है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें जो वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं वे सभी डीपफेक हैं।
दरअसल डीपफेक वीडियो वो वीडियो होते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करके एडिट किए जाते हैं। इनमें एक वीडियो का चेहरा उठाकर दूसरे वीडियो में लगा दिया जाता है, लेकिन दिखने में ये वीडियो बिल्कुल असली जैसे होते हैं। ये काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
जाहिर है ये काफी हद तक असली वीडियो की तरह दिखते हैं तो पहली नजर में कई सोशल मीडिया यूजर इन पर शक नहीं करता है। इसलिए टॉम क्रूज के मामले में फैंस को लगा कि उन्होंने टिक टॉक ज्वाइन कर लिया है।
डीप फेक वीडियो और असली वीडियो में फर्क कर पाना कितना मुश्किल है ये समझने के लिए टॉम क्रूज की फोटो का इस्तेमाल कर बनाया गया ये फेक वीडियो देखिए...
See this video of Tom Cruise?
— Mckay Wrigley (@mckaywrigley) February 25, 2021
Well, it’s not Tom Cruise.
It’s AI generated synthetic media that portrays Tom Cruise onto a TikTok user using Deepfakes.
Seeing is no longer believing. pic.twitter.com/CRix0hD9OH
बात करें टॉम क्रूज की तो इन दिनों वह अपनी मेगा बजट फिल्म Mission Impossible 7 पर काम कर रहे हैं। कोरोना की वजह से इस फिल्म की शूटिंग कई बार रोकी जा चुकी है।