फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deadpool and Wolverine OTT release will become available on Premium Video on Demand on this date

Deadpool and Wolverine: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी डेडपूल एंड वूल्वरिन, नोट कर लें तारीख

Tue, 17 Sep 2024 12:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई करने के बाद अब डेडपूल एंड वूल्वरिन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों के दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी हाल ही में सामने आई है।
 

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine OTT release will become available on Premium Video on Demand on this date
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मार्वल की डेडपूल और वूल्वरिन ने रिलीज के बाद बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया। यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म है। वहीं, 2024 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर इस फिल्म ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। यही वजह है कि वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 130 करोड़ डॉलर की धुआंधार कमाई कर डाली थी। 

विज्ञापन
Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' ने रणबीर की 'एनिमल' को चटाई धूल, नंबर वन बनने से सिर्फ एक कदम दूर श्रद्धा कपूर
विज्ञापन


ओटीटी पर धमाल मचाएगी फिल्म

सिनेमाघरों में करोड़ों रुपये छापने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म 1 अक्टूबर से प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (पीवीओडी) पर अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। वहीं, अक्टूबर के अंत तक डिज्नी प्लस पर इसकी स्ट्रीमिंग तेलुगु और अन्य भारतीय भाषा के संस्करण में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई


इन सितारों ने किया है फिल्म में काम
शॉन लेवी द्वारा निर्देशित और रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत डेडपूल और वूल्वरिन में एम्मा कोरिन, मैथ्यू मैकफैडेन, जॉन फेवर्यू, मोरेना बैकारिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उग्गाम्स जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के निर्माता कैविन फैगी, लॉरेन शूलर डोनर, रयान रेनॉल्ड्स और शॉन लेवी हैं।
SRK Salman Khan: शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस बड़े प्रोजेक्ट में मचाएगी धमाल? जानिए क्या है पूरा मामला

भारत में भी खूब पसंद की गई फिल्म
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो भारत में भी इस फिल्म के लिए दर्शकों में दीवानगी देखने को मिली थी।  बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी। सभी भाषाओं को मिलाकर डेडपूल एंड वूल्वरिन ने 135.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला था।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट धोखाधड़ी को लेकर हरकत में आई दिल्ली पुलिस, जारी की चेतावनी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed