Deadpool 3: 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग पूरी, रयान रेनॉल्ड्स ने खास अंदाज में दी जानकारी
इस फिल्म को मूल रूप से इस साल तीन मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन हड़ताल की वजह से फिल्म को तय समय पर पूरा नहीं किया जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्वल स्टूडियोज की डेडपूल 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दुनियाभर के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एसएजी-एएफटीआरए हड़ताल के कारण काफी देरी का सामना करने के वाली डेडपूल 3 की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने बुधवार को खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
उन्होंने अपने ह्यूमर से भरे पोस्ट में कलाकारों, क्रू और निर्देशक शॉन लेवी को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने लिखा, “सूट खून और पसीना छुपाता है... लेकिन आज, 'डेडपूल' की रैपिंग के साथ, इसने आंसू छुपाए हैं। हमारी फिल्म के कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने शॉन लेवी के दृढ़ नेतृत्व में हवा, बारिश, हड़ताल और ह्यूज जैकमैन से लड़ाई लड़ी। मुझे अपने सबसे करीबी दोस्तों के साथ एक फिल्म बनाने का मौका मिला और ऐसा अक्सर नहीं होता है। 26 जुलाई को मिलते हैं...'' अभिनेता ने डेडपूल की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
इस फिल्म को मूल रूप से इस साल तीन मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन हड़ताल की वजह से फिल्म को तय समय पर पूरा नहीं किया जा सका। अब यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इस फिल्म के लिए प्रशंसक न केवल दोनों अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री को एक बार फिर से देखने के लिए उत्सुक हैं, बल्कि यह जानने के लिए भी बेसब्र हैं कि लोगान (2017) में सुपरहीरो की मृत्यु के बाद वूल्वरिन कैसे वापस जीवित होता है।
Eros Cinema: सात साल के बाद फिर से खुलेगा मुंबई का आइकॉनिक इरोस थिएटर, ऋतिक की ‘फाइटर’ की होगी स्क्रीनिंग