{"_id":"65b2458b5e8ebdce3a0cebc8","slug":"raid-2-star-vaani-kapoor-doing-four-different-and-unique-projects-this-year-actress-shared-details-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaani Kapoor: वाणी के लिए धमाकेदार रहने वाला है साल 2024, एक या दो नहीं, चार प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vaani Kapoor: वाणी के लिए धमाकेदार रहने वाला है साल 2024, एक या दो नहीं, चार प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
Thu, 25 Jan 2024 05:06 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:06 PM IST
सार
वाणी कपूर ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए एक बयान में कहा, '2024 को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। इस साल मैं चार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में शामिल हूं। इनमें एक 'रेड 2' है, जिसमें मुझे शानदार एक्टर अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला है'।
विज्ञापन
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री वाणी कपूर के लिए ये साल काफी शानदार होने वाला है। उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं और वे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वाणी इस साल एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। इनमें से एक फिल्म है 'रेड 2', जिसमें वे अजय देवगन के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इसके अलावा वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के जरिए वे ओटीटी पर भी धमाल मचाएंगी। अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर वाणी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन के साथ आएंगी नजर
वाणी कपूर ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए एक बयान में कहा, '2024 को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। इस साल मैं चार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में शामिल हूं। इनमें एक है 'रेड 2' है, जिसमें मुझे शानदार एक्टर अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म के जरिए न सिर्फ मुझे सीखने को मिलेगा, बल्कि बतौर कलाकार भी ये फिल्म मेरी अभिनय यात्रा को मजबूती देगी'।
विज्ञापन
Kunal Khemu: कुणाल ने पत्नी सोहा को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, करीना ने भी लुटाया प्यार
विज्ञापन
बड़े सुपरस्टार के साथ करेंगी फिल्म
इसके अलावा वाणी ने एक और सुपरस्टार के साथ फिल्म करने को लेकर बात कीं, लेकिन इसकी डिटेल अभी सीक्रेट रखी गई हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने एक बड़े सुपरस्टार के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, लेकिन अफसोस कि अभी इस प्रोजेक्ट को सीक्रेट रखा गया है, इसलिए मुझे इसकी जानकारी देने से भी रोका गया है'।
Cirkus: 'कोविड में टीम का घर चलाने के लिए बनाई थी फिल्म', रणवीर सिंह की 'सर्कस' की असफलता पर बोले रोहित शेट्टी
'सर्वगुण संपन्न' में जल्द आएंगी नजर
वाणी कपूर ने आगे फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' को लेकर बात की। इसमें वह लीड रोल कर रही हैं। फिल्म जल्द ही थिएटर में दस्तक देगी। वाणी ने कहा कि सालभर दर्शकों को वह अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 2024 में वाईआरएफ की सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में भी नजर आएंगी। इस थ्रिलर सीरीज में वह मुख्य चेहरा हैं।
Filamchi Music Award 2024: पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, हिंदी सिनेमा के सितारे भी करेंगे शिरकत