{"_id":"6a6578d2bd7b5913eb09aad1","slug":"david-jonsson-to-play-black-panther-role-in-black-panther-3-it-will-release-on-15-december-2028-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Black Panther 3: 'ब्लैक पैंथर 3' के मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज का एलान, यह कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Black Panther 3: 'ब्लैक पैंथर 3' के मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज का एलान, यह कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार
Sun, 26 Jul 2026 08:32 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:32 AM IST
सार
Black Panther 3 Release Date: 'ब्लैक पैंथर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की रिलीज डेट का एलान हो गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म में कौन ब्लैक पैंथर का किरदार निभाएगा।
विज्ञापन
ब्लैक पैंथर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'ब्लैक पैंथर' फ्रेंचाइजी हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसका दूसरा भाग 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 2022 में रिलीज हुआ। अब इसके तीसरे भाग 'ब्लैक पैंथर 3' के रिलीज होने की तैयारी हो रही है। इसमें 'ब्लैक पैंथर' का किरदार डेविड जॉनसन निभाएंगे।
विज्ञापन
डेविड जॉनसन
- फोटो : एक्स
कौन होगा ब्लैक पैंथर?
आपको बता दें कि डेविड जॉनसन 15 दिसंबर 2028 को रिलीज होने वाली 'ब्लैक पैंथर 3' में टीचाला के बेटे का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म जॉनसन के किरदार, प्रिंस टी'चाला II की कहानी दिखाएगी। डेविड जॉनसन 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' में एक बच्चे के तौर पर नजर आए थे।

ब्लैक पैंथर के किरदार में चैडविक बोसमैन
- फोटो : एक्स
ये किरदार भी आएंगे नजर
डायरेक्टर रयान कूगलर तीसरी फिल्म के लिए वापसी करेंगे, साथ ही लेटिशिया राइट शुरी के तौर पर और विंस्टन ड्यूक एम'बाकू के तौर पर अपना किरदार दोहराएंगे। इस बात का एलान मार्वल के कॉमिक-कॉन हॉल एच पैनल में किया गया।

लेटिशिया राइट ब्लैक पैंथर के किरदार में
- फोटो : एक्स
कब कौन बना ब्लैक पेंथर?
आपको बता दें कि चैडविक बोसमैन ने पहली 'ब्लैक पैंथर' (2018) फिल्म में टी'चाला (ब्लैक पैंथर) का किरदार निभाया था। 2020 में 43 साल की उम्र में कोलन कैंसर की वजह से उनका निधान हो गया था।
इसके बाद साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' में लेटिशिया राइट ने अपने दिवंगत को-स्टार चैडविक बोसमैन की जगह ब्लैक पैंथर का किरदार संभाला था। इसमें वह शुरी नाम की सुपरहीरो बनी थीं।
अब तीसरी फिल्म में ब्लैक पैंथर का किरदार डेविड जॉनसन निभाएंगे।