फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Danny Masterson: Los Angeles court finds That 70s Show actor Danny Masterson guilty of two rape

Danny Masterson: बलात्कार के दो मामलों में डैनी मास्टर्सन दोषी करार, हो सकती है आजीवन कारावास की सजा

Thu, 01 Jun 2023 10:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 01 Jun 2023 10:20 AM IST
सार

अभिनेता पर आरोप लगाया था कि मास्टर्सन ने 2001 और 2003 के बीच अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर में तीन महिलाओं का जबरन बलात्कार किया था।
 

विज्ञापन
Danny Masterson: Los Angeles court finds That 70s Show actor Danny Masterson guilty of two rape
डैनी मास्टर्सन - फोटो : Social Media

विस्तार

'दैट 70 शो' के अभिनेता डैनी मास्टर्सन पर साल 2020 में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2001 और 2003 के बीच ये कथित घटनाएं हुई थीं। जहां पिछले दो साल से इसकी जांच चल रही थी, वहीं अब अभिनेता डैनी मास्टर्सन को बुधवार को अपने हॉलीवुड हिल्स घर में दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया पाया गया।

विज्ञापन

मास्टर्सन दो मामलों में दोषी करार
बीते दिन लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में ज्यूरी ने अभिनेता डैनी मास्टर्सन को बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने उन्हें साल 2003 दो महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार का दोषी पाया। मास्टर्सन को जेल भेज दिया गया है और उन्हें 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इस केस की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। जहां अदालत ने उन्हें बलात्कार के दो मामलों के लिए दोषी ठहराया, वहीं कोर्ट मास्टर्सन पर बलात्कार के तीसरे आरोप में फैसले पर नहीं पहुंच सके। 12 सदस्यों वाली ज्यूरी सात दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद इस फैसले पर पहुंची।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन के रास्ते का कांटा बना अति आत्मविश्वास! ओम पुरी संग करियर की तुलना में कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हुई घटनाएं
आपको बता दें, डैनी मास्टर्सन पर पहला आरोप उन पर 2001 में एक 23 साल की महिला ने लगाया था। दूसरा आरोप अप्रैल 2003 में 28 वर्षीय महिला ने लगाया और तीसरा मामला कथित तौर पर अक्टूबर और दिसंबर 2003 के बीच हुआ जब डैनी ने 23 वर्षीय महिला को अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। 
BAFTA Awards 2024: बाफ्टा 2024 की तारीख का हुआ एलान! फरवरी में इस दिन आयोजित किए जाएंगे ब्रिटिश अवॉर्ड्स

विज्ञापन

इस शो से मिली थी पहचान
डैनी मास्टर्सन को 1998 से 2006 की टेलीविजन कॉमेडी सीरीज 'दैट 70 शो' से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन अभिनेता पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उन्हें नेटफिल्क्स के कार्यक्रम 'द रैंच' से निकाल दिया गया था। अभिनेता ने बलात्कार के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था, लेकिन सबूतों के चलते अदालत ने उन्हें दोषी पाया। अब अगली सुनवाई में उन्हें सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट डैनी को 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है।
Remembering KK: गुरुदास कॉलेज में लगाई गई केके की मूर्ति, सिंगर ने आखिरी बार यहीं किया था परफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed