Coronavirus: ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में ब्रुक ने अपनी आखिरी सांस ली। ब्रुक के परिजनों ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि रविवार सुबह कोविड 19 की वजह से उनकी मौत हो गई।
याद दिला दें कि ब्रुक 'गुडीज' नामक मशहूर हास्य कलाकारों की तिकड़ी का हिस्सा थे। 'गुडीज' में ब्रुक के अलावा ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी भी थे। बता दें कि ब्रुक ने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी। वहीं 1975 में ब्रुक के गाने 'फंकी गिबन' को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।
RIP Tim Brooke Taylor 🙈🙊🙈 https://t.co/6znGIy8g64
— Paulette Galley (@thatraretouch) April 13, 2020
ब्रुक टीवी शो 'एट लास्ट द 1948 शो' का अहम हिस्सा रहे थे। इसमें जॉन क्लीज और ग्रेहम चैपमैन का साथ ब्रुक को मिला था। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस के साथ ही साथा सितारे भी ब्रुक को याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Heartbreaking news about Tim Brooke-Taylor. Filled so many people's childhoods with massive laughs, and then kept doing so for decades afterwards. Condolences to his family and friends.
— Simon Blackwell (@simonblackwell) April 12, 2020