{"_id":"5c16221ebdec2253f44a9137","slug":"colombian-singer-shakira-charged-with-tax-evasion-in-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकीरा पर स्पेन में लगा 118 करोड़ की टैक्स चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
शकीरा पर स्पेन में लगा 118 करोड़ की टैक्स चोरी करने का आरोप
Sun, 16 Dec 2018 03:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
shakira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया की मशहूर सिंगर, डांसर और परफॉर्मर शकीरा को कौन नहीं जानता। अपने गानों की वजह से चर्चा में रहने वाली शकीरा इस बार टैक्स चोरी के आरोप से घिर गई हैं। स्पेन के अभियोजकों ने कोलंबियाई गायिका शकीरा पर €14.5 मिलियन (₹118 करोड़) की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2015 में बहामस से बार्सिलोना (स्पेन) आकर बसीं शकीरा पर आरोप है कि वह 2012-2014 के दौरान भी स्पेन में ही रहती थीं। बकौल अभियोजक, उन्हें इस अवधि के दौरान हुई कमाई पर टैक्स भी स्पेन में ही देना चाहिए।
विज्ञापन
लैटिन अमेरिका की रहने वाली इस गायिका, संगीतकार और परफॉर्मर के शुरुआती गाने मशहूर नहीं हुए थे लेकिन 1998 में उनके स्पेनिश गाने ने धूम मचा दी। इसके बाद से शकीरा के प्रशंसकों ने उन्हें बुलंदी के एक से बढ़कर एक मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
खासकर ‘Whenever, whereever’ और ‘Hips don’t lie’ जैसे गानों ने तो शकीरा को लैटिन अमेरिकी देशों से निकालकर यूरोप और एशिया के संगीतप्रेमियों के बीच पहुंचा दिया।