Coldplay: कोल्डप्ले की टिकट मिनटों में बिकी तो हुआ दूसरे शो का ऐलान, जानें कब होगा दूसरा शो? यहां खरीदें टिकट
ब्रिटिश बैंड कोल्ड प्ले के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पहले शो की टिकट जल्दी बिकने के बाद बैंड ने अहमदाबाद में दूसरे शो का ऐलान किया है। अगर आप जाने के इच्छुक हैं, तो जान लीजिए कि कैसे टिकट मिलेंगी और कब होगा दूसरा शो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंड के बहुप्रतीक्षित 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर' विश्व दौरे के भारत दौरान अब अहमदाबाद शहर में दो प्रदर्शन होंगे, जो उन प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है जो इस दिग्गज बैंड को लाइव प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हैं। पहले शो की टिकट आते ही बिक गई इसके बाद सोशल मीडिया पर दूसरे शो की मांग बढ़ गई और बैंड ने दूसरे शो की घोषणा कर दी।
✨ SECOND 2025 AHMEDABAD DATE ANNOUNCED
— Coldplay (@coldplay) November 16, 2024
The band will play a second show at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on 26 January, 2025.
Tickets on sale TODAY at 1PM IST.
Delivered by DHL#MusicOfTheSpheresWorldTour pic.twitter.com/CZoehp0RC7
कोल्डप्ले की टिकट दूसरे बैंड शो के लिए आज 1 बजे से बिकना शुरू हो गई हैं। इसे प्रशंसक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। बैंड का दूसरा शो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 26 जनवरी 2025 को होगा। पहला शो भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 जनवरी को आयोजित होगा।
कोल्डप्ले ने 18, 19 और 21 जनवरी, 2025 को मुंबई में शो करने की घोषणा की है। मुख्य गायक क्रिस मार्टिन, गिटारवादक जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाय बेरीमैन और ड्रमर विल चैंपियन वाले इस बैंड ने आखिरी बार 2016 में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल के हिस्से के रूप में भारतीय मंच की शोभा बढ़ाई थी। यह शो भी मुंबई में ही आयोजित किया गया था।