फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   co-creator of Broadway hit Hair James Rado dies at 90 in new york

James Rado: ‘हेयर’ के को-क्रिएटर जेम्स राडो का निधन, 90 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस

Thu, 23 Jun 2022 09:41 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Jun 2022 09:41 AM IST
सार

म्यूजिकल हिप्पी ‘हेयर ’के सह संस्थापक जेम्स राडो का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
co-creator of Broadway hit Hair James Rado dies at 90 in new york
जेम्स राडो - फोटो : Social media

विस्तार

बुधवार सुबह संगीत की दुनिया के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। म्यूजिकल हिप्पी ‘हेयर ’के सह संस्थापक जेम्स राडो का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बारे में उनके मित्र और प्रचारक मार्ले फ्रीमार्क ने बताया कि राडो का निधन मंगलवार को न्यूयॉर्क में हृदय गति रूक जाने की वजह से हुआ। कलाकार ने अपने परिवार की मौजूदगी में हुआ। जेम्स राडो को एक्वेरियन और लेट द सनशाइन जैसे गानों के लिए जाना जाता है। ‘हेयर’ की कहानी और गीत राडो और गेरोम रागनी ने लिखा था, जबकि संगीत गाल्ट मैक्डरमोट ने दिया था।

विज्ञापन

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेखक जेस्म राडो ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी। उन्होंने साल 1966 में जेस्म गोल्डमैन के नाटक में दग लायन इन विंटर में रोजमैरा हैरिस का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने क्रिस्टोफर वॉकन और माइकल निकोल्स के निर्माण में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि जेम्स राडो और जेरोम रागिनी 60 के दशक के दौरान हिप्पी काउंटर कल्चर के साथ-साथ सेक्सुअल रिवैल्युएशन पर आधारित गाने हेयर को लिख रहे थे। ब्रीफ ऑफ ब्रॉडवे रन के बाद यह गाना 1968 के ब्रॉडवे शो में भी काफी हिट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेम्स राडो को बेस्ट कास्ट शो एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा एक ओरिजिनल प्रोडक्शन के चलते उन्हें दो बारटोनी नॉमिनेशन भी मिले थे। इसके बाद साल 2009 में ब्रॉडवे रिवाइवल के हिट होने के बाद उन्हें बेस्ट रिवाइवल म्यूजिक के लिए टोनी पुरस्कार मिला था। इसी साल उनका नाम सॉन्ग राइटर के हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। जेम्स राडो और रागिनी ने दो अन्य म्यूजिक पर भी काम किया, जिसका नाम ‘सन एंड जैक साउंड’ और ‘हिज डॉग स्टार ब्लोइंग हिज फाइनल ट्रंपेट ऑन द डूम डे’ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed