फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Clint Eastwood: Hollywood actor is dead or alive know all the details about ronnie Screewvala tweet

Clint Eastwood: हॉलीवुड के महान अभिनेता का हुआ निधन! शोक की लहर के बीच आई ऐसी खबर सुन उड़ जाएंगे होश

Sat, 23 Jul 2022 02:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 02:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अमेरिका के जाने माने अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार क्लिंट ईस्टवुड के निधन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Clint Eastwood: Hollywood actor is dead or alive know all the details about ronnie Screewvala tweet
क्लिंट ईस्टवुड - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया के इस जमाने में किसी भी तरह की अफवाहें उड़ना बहुत आम बात हो गई है। आज कल चर्चित लोगों के निधन की खबरें भी आए दिन सुनाई पड़ती रहती हैं। हाल ही में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अमेरिका के जाने माने अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार क्लिंट ईस्टवुड के निधन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा की है।  इस खबर ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह केवल अफवाह है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..          

विज्ञापन

लोग जता रहे संवेदना
क्लिंट ईस्टवुड की गिनती हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होती है। अक्सर अपनी फिल्मों में निभाए गए किरदारों के कारण सुर्खियां बटोरने वाले निर्माता -निर्देशक और अभिनेता का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पांच बार के अकादमी पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता क्लिंट ईस्टवुड के निधन की खबरों ने सबको अचंभित कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके नाम के आगे रिप लिखकर उनके निधन पर संवेदनाएं जता रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माता रॉनी स्क्रूवाला का नाम भी शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉनी स्क्रूवाला ने किया ट्वीट
बॉलीवुड के नामचीन निर्माताओं में से एक रॉनी स्क्रूवाला ने भी क्लिंट ईस्टवुड के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट में रॉनी ने लिखा, 'मैं उनकी फिल्में देखते-देखते बड़ा हुआ हूं- बेहतरीन काओ बॉय, मैनली हंक, महान जासूस, एक अभिनेता के तौर पर हमेशा लंबे समय तक खड़े रहने वाले और फिर निर्देशक के रूप में और अपने आखिरी वक्त तक अपनी शर्तों पर काम करने वाले मेरी ही जैसे व्यक्ति क्लिंट ईस्टवुड।' इस ट्वीट को करने के कुछ ही देर बाद रॉनी ने तुरंत इसे डिलीट कर दिया है। इसका मतलब क्या क्लिंट जिंदा हैं? सोशल मीडिया यूजर्स इस तथ्य से यही कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है सच्चाई?
हाल ही में फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फैलाई गई क्लिंट ईस्टवुड की खबरें सिर्फ एक अफवाह है। आपको जानकर खुशी होगी कि अभिनेता जिंदा हैं। भले ही वह 92 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन वह अभी भी बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह पहली बार नहीं है कि क्लिंट की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हों। इससे पहले भी साल 2017 में ऐसी ही एक अफवाह फैलाई गई थी कि अभिनेता की मृत्यु हो गई है। ईस्टवुड मौत की इन अफवाहों का शिकार बनने वाले पहले प्रसिद्ध व्यक्ति नहीं हैं। उनकी तरह ही कई और लोग भी ऐसी ही अफवाहों का सामना कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed