फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   christopher nolan films Tenet to dunkirk will be showcased in toronto film festival amid odyssey release

नोलन को सम्मान देगा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 'टेनेट' से लेकर 'डंकिर्क' तक प्रदर्शित होंगी 12 फिल्में

Wed, 27 May 2026 12:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 27 May 2026 12:18 PM IST
सार

Christopher Nolan Films In Toronto Film Festival: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने इस साल मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को सम्मान देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत TIFF ने 'क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस' प्रोग्राम की घोषणा की है। जानिए इसमें क्या खास होगा?

विज्ञापन
christopher nolan films Tenet to dunkirk will be showcased in toronto film festival amid odyssey release
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हाल ही में 'क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस' प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत जल्द ही परदे पर नोलन का सुनहरा फिल्मी अतीत दिखाया जाएगा। यह फेस्टिवल 9 जुलाई से शुरू होगा और 20 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


12 फिल्में होगीं फेस्टिवल का हिस्सा 
जुलाई-अगस्त में होने वाले इस फेस्टिवल में फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की लगभग 12 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों में 'ओपेनहाइमर' से लेकर 'डंकिर्क' और 'टेनेट' से लेकर 'इंटरस्टेलर' जैसी मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी। इस ग्रांड डिजाइंस कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को फिल्म 'टेनेट' से होगी और 20 अगस्त को 'डंकिर्क' के प्रदर्शन के साथ इसका समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

christopher nolan films Tenet to dunkirk will be showcased in toronto film festival amid odyssey release
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
1998 में TIFF में दिखाई गई नोलन की पहली फिल्म
इस प्रोग्राम में नोलन की 'द राइट स्टफ', 'द प्रेस्टीज', 'मेमेंटो', 'इंसेप्शन', 'बिगिन्स', 'द डार्क नाइट' और 'द डार्क नाइट राइज' समेत कई फिल्में दिखाई जाएंगी। बता दें कि नोलन ने 1998 में निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था तब उनकी पहली फिल्म 'फॉलोइंग' को भी पहली बार टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था।

christopher nolan films Tenet to dunkirk will be showcased in toronto film festival amid odyssey release
द ओडिसी ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द रिलीज होगी 'द ओडीसी' 
क्रिस्टोफर नोलन की  फिल्म 'द ओडिसी' जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ग्रीक इतिहास से प्रेरित है। फिल्म में अभिनेता मैट डेमन, ग्रीक राजा इथाका के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में जेंडाया, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, चार्लीज थेरॉन, रॉबर्ट पैटिन्सन, लुपिता न्योंगो, बेनी सफ्डी, मिया गोथ, इलियट पेज, सामंथा मॉर्टन, रयान हर्स्ट और ट्रैविस स्कॉट जैसे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed