फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chris Martin reached Mumbai Babulnath temple for darshan girlfriend Dakota was also seen

Chris Martin: बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन, गर्लफ्रेंड भी रहीं मौजूद

Sat, 18 Jan 2025 09:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई के प्रसिद्ध बाबलुनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां दोनों को भारतीय पारंपरिक परिधान में देखा गया।

विज्ञापन
Chris Martin reached Mumbai Babulnath temple for darshan girlfriend Dakota was also seen
क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस से पहले कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे क्रिस
क्रिस ने मंदिर दर्शन के दौरान नीले रंग का कुर्ता पहना। वे दकोटा के साथ मंदिर गए थे, उन्होंने एक सिंपल प्रिंटेड सूट इस दौरान पहना था। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और डकोटा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों के साथ में दिखने से उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर भी विराम लग गया, जो 2024 से चल रही थीं, यह दोनों साल 2017 से साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chris Martin reached Mumbai Babulnath temple for darshan girlfriend Dakota was also seen
क्रिस मार्टिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नंदी के काम में कही ये बात
क्रिस मार्टिन ने हिंदू परंपरा को ध्यान में रखते हुए भगवान नंदी के कान में भी कुछ बात कही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ShowMo (@showmo_india)


विज्ञापन

इस दिन होगा कॉन्सर्ट
क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए भारत आए हुए हैं। यूके बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफार्म करेगा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी जारी की गई कि  इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन होगा स्ट्रीम
कोल्डप्ले  कॉन्सर्ट  26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर विशेष रूप से लाइव प्रसारित किया जाएगा। हॉटस्टार का दावा है कि इसका लाइव प्रसारण अच्छी क्वालिटी में किया जाएगा, जिससे की लोग कॉन्सर्ट का आनंद उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed