फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   CBS Paid the Eliza Dushku 9.5 Million to Settle Harassment Claims

यौन उत्पीड़न का निपटारा करने के लिए अभिनेत्री एलिजा डुश्कू को मिले 9.5 मिलियन डॉलर

Sat, 15 Dec 2018 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
CBS Paid the Eliza Dushku 9.5 Million to Settle Harassment Claims
Eliza Dushku
अभिनेत्री एलिजा डुश्कू को यूएस टेलिविजन नेटवर्क सीवीएस ने 9.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। एलिजा डुश्कू ने प्राइम टाइम ड्रामा 'बुल' के लीड एक्टर माइकल पर शो के दौरान उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने कहा था- शो के दौरान माइकल ने उनपर कई अश्लील जोक्स बनाए जो कि सीधे तौर पर उनके शरीर से जुड़े हुए थे। हालांकि एक्टर ने इस बात को तो स्वीकार किया कि उन्होंने एलिजा पर जोक्स बनाए लेकिन इस बात से साफ इनकार कर दिया कि वह किसी तरह के यौनाचार से संबंधित थे।
विज्ञापन


बता दें एलिजा डुश्कू ने प्रोडक्शन टीम से बात करने से पहले एक्टर से इस मामले में बात की थी लेकिन कोई बदलाव नहीं होता देख उन्होंने शिकायत की। सीबीएस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद, 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने अनुबंध की पूरी अवधि पूरी की जिसके बाद उन्हें भुगतान की राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें हाल ही में एलिजा डुश्कू ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए कहा था कि वह अगस्त में पीटर पलान्जियन के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। जोड़े ने जून 2017 में सगाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed