{"_id":"5e0dae558ebc3e87a3595560","slug":"captain-america-actress-mollie-fitzgerald-accused-of-stabbing-mother-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन अमेरिका' की इस अभिनेत्री पर चाकू से गोदकर मां की हत्या का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'कैप्टन अमेरिका' की इस अभिनेत्री पर चाकू से गोदकर मां की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
Thu, 02 Jan 2020 02:18 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Mollie Fitzgerald
- फोटो : Twitter
क्रिस इवांस स्टारर फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर' में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
38 वर्षीय मोली फिट्जराल्ड को मंगलवार को पुलिस ने ओलाथे से गिरफ्तार किया गया। सेकेंड डिग्री की हत्या का आरोप लगा है और 500,000 डॉलर के बांड पर जेल हुई है। आरोपी अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Mollie Fitzgerald 68 वर्षीय उनकी मां पैट्रीसिया "टी" की मौत के मामले में आरोपी हैं। अधिकारियों की मानें तो पैट्रीसिया का शव 20 दिसंबर को ओलाथे में उनके घर के अंदर मिला। हालांकि इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है कि Mollie ने अपनी मां की हत्या क्यों की।
विज्ञापन
Mollie Fitzgerald ने 2017 में "द क्रीप्स" जैसी कम बजट वाली फिल्मों में काम किया है। इसके लिए उसने निर्माता और निर्देशक दोनों के रूप में काम किया था। पैट्रीसिया का परिवार इस घटना से स्तब्ध है।