फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   BTS Jungkook slept in live session for 21 minutes 6 million fans watched him sleeping video goes viral

Jungkook: लाइव सेशन के बीच सो गए मशहूर के-पॉप स्टार, 21 मिनट तक BTS सिंगर को देखते रहे 60 लाख फैंस

Mon, 12 Jun 2023 03:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 12 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

पूरी दुनिया में कोरियन बैंड बीटीएस को लेकर अलग ही क्रेज है। सातों बीटीएस मेंबर्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। हाल ही में जंगकुक ने फैंस के साथ लाइव किया और फिर सो गए। 6 मिलियन लोगों ने 21 मिनट तक उन्हें सोते हुए देखा।

विज्ञापन
BTS Jungkook slept in live session for 21 minutes 6 million fans watched him sleeping video goes viral
जंगकुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे पसंदीदा म्यूजिक ब्रांड में बीटीएस का नाम टॉप पर आता है। कोरियन ब्रांड बीटीएस के सभी मेंबर्स दुनियाभर में मशहूर हैं और उनकी फैन-फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। इन दिनों भले ही बीटीएस मेंबर्स साथ में कोई कॉन्सर्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में, जंगकुक ने अपनी आर्मी के साथ लाइव सेशन किया।

विज्ञापन

रविवार सुबह जब जंगकुक को नींद नहीं आ रही थी तो उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ लाइव सेशन करने का फैसला किया। ब्लैक टीशर्ट पहने जंगकुक के लाइव सेशन में लाखों लोग जुड़े। इस दौरान जंगकुक ने अपने फैंस से कहा- 'अगर मैं इस तरह सो गया, तो कंपनी पागल हो जाएगी'। इतना कहते ही जंगकुक को तुरंत नींद आ गई और वह सो गए। सिंगर के सोने के बाद करीब 21 मिनट तक लाइव चलता रहा और 6 मिलियन (60 लाख) लोग उन्हें सोते हुए देखते रहे। जंगकुक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां तक कि, जंगकुक ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BTS Jungkook slept in live session for 21 minutes 6 million fans watched him sleeping video goes viral
बीटीएस - फोटो : social media

कुछ इस तरह रहा फैंस का रिएक्शन
तो वहीं,  सोशल मीडिया पर जंगकुक के इस क्यूट मोमेंट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- 'तो हम 6.6 मिलियन सचमुच जुंगकुक के साथ उनके बिस्तर पर उनके बेडरूम में थे। जंगकुक अमेजिंग हैं।" एक ने कहा- "कभी-कभी घर एक इंसान होता है, कंफर्ट एक इंसान होता है। खुशहाली एक इंसान के रूप में होती है। मेरे लिए ये सब एक सिंगल पर्सन में है, वो है जंगकुक। वह हमेशा मेरे फेवरेट कंफर्ट पर्सन रहेंगे।" बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब जंगकुक यूं लाइव सेशन के बीच सोए हैं। सिंगर पहले भी ऐसा कर चुके हैं।


विज्ञापन

जानिए बीटीएस के बारे में 
बंगटन सोनीडॉन उर्फ बीटीएस 7 मेंबर्स से बना एक म्यूजिकल बैंड है, जिसमें आरएम, सूगा, जिन, जे-होप, जिमिन, वी और जंगकुक हैं। आरएम बैंड के लीडर हैं। बीटीएस का निर्माण साल 2010 में हुआ था। इसका पहला एल्बम '2 कूल 4 स्कूल' साल 2013 में रिलीज हुआ था। बीटीएस ने 'रन बीटीएस', 'फायर', 'बटर', 'फेक लव' और 'बॉय विद लव' जैसे हिट एल्बम्स बनाए हैं। फिलहाल, इन दिनों बीटीएस मेंबर्स बतौर टीम ब्रेक पर हैं। जिन और जे-होप साउथ कोरियाई सशस्त्र बलों में अनिवार्य सैन्य सेवा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चंद्रमुखी चौटाला ने कपिल-कृष्णा पर किया यह एहसान, आज भी अभिनेत्री के मुरीद हैं कॉमेडियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed