फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Another case filed against Harvey Weinstein over alleged sexual harassment

हार्वे वीनस्टीन पर एक और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, 6 साल पहले किया था दुष्कर्म

Sun, 16 Dec 2018 08:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Dec 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Another case filed against Harvey Weinstein over alleged sexual harassment
हार्वे
सबसे पहले #MeToo अभियान का शिकार हुए हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, इसके बाद उनपर नया मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि साल 2013 में हार्वे वीनस्टीन ने उसे अपने ऑफिस बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को केस दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला ने कहा है कि हार्वे वीनस्टीन ने उसको अच्छी अभिनेत्री बनाने का लालच देते हुए बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने अपने मुकदमें में यह भी दावा किया है कि हार्वे वीनस्टीन अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के साथ भी कथित तौर पर सो चुके हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शुक्रवार को ही अपना एक बयान जारी कर खुदे साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया है। 
विज्ञापन


जेनिफर लॉरेंस ने अपने बयान में कहा है- हार्वे वीनस्टीन द्वारा पीड़ित महिला के लिए मेरे दिल में काफी संवेदना है, लेकिन हार्वे वीनस्टीन के साथ मेरे केवल प्रोफेशन रिलेशनशिप थे इसके अलावा और कुछ नहीं। यह कुछ महिलाओं की फर्जी रणनीति है कि वह (हार्वे वीनस्टीन) अनगिनत महिलाओं को लुभाने में लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कुछ महीने पहले #MeToo अभियान के तहत ग्रैंड ज्यूरी ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीडऩ अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं। वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed