फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   animated film Scoob will be launched directly on digital rental services skipping the theatrical release due to coronavirus

कोरोना वायरस की भेंट चढ़ी एनिमेटेड फिल्म 'स्कूब', थियेटर की जगह अब यहां होगी उपलब्ध

Thu, 23 Apr 2020 02:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 23 Apr 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
animated film Scoob will be launched directly on digital rental services skipping the theatrical release due to coronavirus
scoob - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले कार्टून स्कूबी-डू पर आधारित वॉर्नर ब्रदर्स की एनिमेटेड फिल्म 'स्कूब' को अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अब सीधे डिजिटल रेंटल सर्विस के जरिए देखी जा सकेगी

विज्ञापन


वैराइटी पत्रिका के अनुसार, स्कूब अमेरिका और कनाडा में 15 मई से करीब 24.99 डॉलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसे 19.99 अमेरिकी डॉलर की कीमत पर किराए पर लिया जा सकेगा। पहले ये फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर अनिश्चितकालीन समय तक के लिए बंद हैं। इस वहज से मेकर्स ने इसे डिजिटल दिखाने का फैसला किया।
विज्ञापन


वॉर्नर ब्रदर्स  के सीईओ ने कहा, 'हम जानते हैं कि प्रशंसक 'स्कूब' देखने के लिए उत्सुक हैं और हमें खुशी है कि हम इसे डिजिटल रिलीज कर रहे हैं। अब आप परिवार के साथ घर बैठे खुशी से इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्म को डिजिटल रिलीज करने का निर्णय यूनिवर्सल की फिल्म 'ट्रॉल्स वर्ल्ड टूर' की सफलता के बाद आया, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था और ये डिजिटल तौर पर किराए पर उपलब्ध थी। इसे लोगों ने हाथों हाथ लिया।


Tony Cervon की फिल्म स्कूब में शैगी और स्कूबी की दोस्ती की कहानी प्रसिद्ध कार्टून श्रृंखला 'स्कूबी-डू' के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के अन्य प्रमुख पात्रों में वेलमा, फ्रेड और डाफने सहित अन्य लोग हैं। फिल्म का निर्माण एटलस एंटरटेनमेंट, वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन और 1492 पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म के दो ट्रेलर 11 नवंबर 2019 और  दूसरा ट्रेलर 5 मार्च 2020 को लॉन्च किए गए थें। वहीं फिल्म पर आधारित नावेल 7 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म पहले 21 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी।  गौरतलब है कि फिल्म को डिजिटल माध्यम से रिलीज करने का फैसला फिल्म 'ट्रोल्स वर्ल्ड टूर' को देखते हुए आया है। यह फिल्म भी पहले थियेटरों में लगने वाली थी लेकिन बाद में इस फिल्म को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया और देखते ही देखते यह फिल्म सबसे बड़ी डिजिटल रेंटल फिल्मों में एक बन गई।  

वेनम के सीक्वल पर भी पड़ी कोरोना वायरस की मार, नई रिलीज डेट के साथ टाइटल में भी हुआ बदलाव
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed