फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie, Salma Hayek, Richard Madden, Kit Harington and ETERNALS cast dazzle at the exciting Premiere

Eternals: फिल्म के प्रीमियर पर एंजेलिना जोली, सलमा हायेक, रिचर्ड मैडेन ने लूटी महफिल, सामने आईं तस्वीरें

Tue, 19 Oct 2021 06:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Oct 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie, Salma Hayek, Richard Madden, Kit Harington and ETERNALS cast dazzle at the exciting Premiere
इटर्नल्स प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सिनेमाघरों में ‘वेनम: लेट देयर बी कार्नेज’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब फैंस को मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) की 25वीं फिल्म ‘इटर्नल्स’ के रिलीज होने का इंतजार है। ये फिल्म 5 नवंबर यानी दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है, जिसमें पहली बार 10 सुपर हीरोज एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। खास बात ये है कि, ये फिल्म अंग्रेजी और हिंदी को मिलाकर कुल 6 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

Angelina Jolie, Salma Hayek, Richard Madden, Kit Harington and ETERNALS cast dazzle at the exciting Premiere
इटर्नल्स प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
18 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में ‘इटर्नल्स’  फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस ग्रैंड प्रीमियर के मौके पर एंजेलिना जोली, सलमा हायेक, रिचर्ड मैडेन, किट हैरिंगटन, जेम्मा चैन के साथ अन्य मुख्य कलाकार नजर आए थे। फिल्म के इस प्रीमियर को ट्विटर पर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर सलमा हायेक ने एक शानदार ब्लैक कलर का गाउन कैरी किया था, जिसका साइड कट उनके लुक को और ज्यादा सिजलिंग बना रहा था। वहीं, एंजेलीना जोली इस प्रीमियर पर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं। वह ब्राउन कलर की ऑफ शॉल्डर ड्रेस में काफी सुदंर लग रही थीं। जेम्मा चैन भी व्हाइट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Angelina Jolie, Salma Hayek, Richard Madden, Kit Harington and ETERNALS cast dazzle at the exciting Premiere
इटर्नल्स प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिचर्ड मैडेन भी अपने ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। कुमैल ननजियानी इस मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखे। उन्होंने पर्पल और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। प्रीमियर में ताइका वेट्टी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Angelina Jolie, Salma Hayek, Richard Madden, Kit Harington and ETERNALS cast dazzle at the exciting Premiere
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए इस साल के ऑस्कर्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाली क्लो झाओ ने ‘इटर्नल्स’ का निर्देशन किया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में यह 25वीं फिल्म होगी, जो दीवाली पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में जेम्मा चेन, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, लिया मैकहग, ब्रायन टायरी हेनरी, लॉरेन रिडलॉफ, बैरी केओघन, डॉन ली, किट हरिंगटन के साथ सलमा हायेक और अकादमी पुरस्कार विजेता एंजेलिना जॉली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed