फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina jolie and Brad pitt heading towards divorce

16 साल के रिश्ते को तोड़ तलाक लेने जा रहा है एक और फिल्मी जोड़ा

Wed, 27 Jan 2016 01:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Angelina jolie and Brad pitt heading towards divorce

2016 शुरू होते ही फिल्मी जोड़ियों के ब्रेकअप और तलाक की खबरें और तेजी से आने लगीं हैं। पहले छोटे पर्दे की जोड़ी रश्- नंदीश, फिर कैटरीना-रणबीर, फिर फरहान अखतर और उनकी पत्नी अधुना। अब इसी कड़ी में एक और जाने-माने हीरो-हीरोइन का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन


16 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ये दोनों 17 महीने की शादी को तोड़ रहे हैं। खबर है कि फरवरी में ये तलाक के पेपर साइन करेंगे।

इनके तलाक की खबर से सभी को झटका लगा है लेकिन इनके छ: बच्चों को नहीं। अगली स्लाइड में जानिए, कौन है ये जानी-मानी फिल्मी जोड़ी और क्या है पूरा मामला।

सबसे पंसदीदा जोड़ियों में से एक हैं ये

Angelina jolie and Brad pitt heading towards divorce

ये हैं अग्रेंजी फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक एंजलीना जोली और ब्रैड पिट। इनके हॉलीवुड में ही नहीं, भारत में भी बहुत चाहने वाले हैं।

लेकिन लगातार खबरें आ रही हैं कि ये जोड़ी अगले महीने यानी फरवरी में तलाक की अर्जी दे देगी।16 साल रिलेशनशिप में रहे एंजलीना-ब्रैड की शादी को 17 महीने हो गए हैं लेकिन अब इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

पिछले छ: महीनों से ये दोनों अलग-अलग रह रहे थे और अब ब्रैड अलगे महीने तालक के पेपर साइन कर के अपनी जिंदगी के अलगे चरण की तरफ बढ़ेंगे, जिसका एंजलीना हिस्सा नहीं होंगी। इनके छ: बच्चे हैं और उन पर इसका क्या असर पड़ेगा, इस बारे में भी दोनों ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को पहले से ही था तलाक का अंदेशा

Angelina jolie and Brad pitt heading towards divorce

एंजलीना और ब्रैड के खुद के तीन बच्चे हैं जबकि तीन उन्होंने गोद भी लिए हैं। इन छ: बच्चों पर उनके तलाक का बुरा असर न पड़े इसलिए ये दोनों ने फैसला किया है कि सब बाद में भी सार्वजनिक तौर पर मिलते रहेंगे और कभी-कभी छुट्टियां मनाने भी जाते रहेंगे।

हालांकि बच्चों के लिए उनके मां-बाप के तलाक की खबर कोई चौंकाने वाली नहीं है क्योंकि वे जानते हैं, ये दोनों पिछले काफी वक्त से अलग रह रहे थे। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही एंजलीना ने एक इंटरव्यू में अपने और ब्रैड के रिश्ते के बारे में बोला था कि हर साधारण जोड़े की तरह इनके बीच भी परेशानियां आती हैं।

तलाक की खबरों के बावजूद दोनों ने लंदन जाने का फैसला किया है क्योंकि ब्रैड पिट को अपनी फिल्म 'वर्ल्ड वॉर जेड 2' की शूटिंग शुरू करनी है। इस ट्रिप पर उनके बच्चे भी साथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed