{"_id":"6070cc4a8ebc3e8ccb020311","slug":"american-rapper-and-actor-earl-simmons-known-by-stage-name-dmx-or-dark-man-x-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन रैपर और एक्टर डीएमएक्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिकन रैपर और एक्टर डीएमएक्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Sat, 10 Apr 2021 03:21 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
DMX
- फोटो : Twitter
अमेरिकन रैपर और एक्टर अर्ल सिमंस की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्हें डीएमएक्स या डार्क मैन एक्स के नाम से भी जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्रग ओवरडोज के कारण सिमंस को दिल का दौरा पड़ा था।
डीएमएक्स का असली नाम अर्ल सिमन्स है और उन्होंने 1998 में रैप संगीत के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। गानों की लोकप्रियता बताने वाले ‘बिलबोर्ड’ 200 चार्ट में उनके पहले स्टूडियो एल्बम ‘इट्स डार्क एंड हेल इज हॉट’ को पहला स्थान मिला था। उन्होंने ‘रफ राइडर्स एंथम’, ‘गेट एट मी डॉग’ और ‘स्टॉप बिइंग ग्रीडी’ जैसे कई लोकप्रिय गाने दिए। उनकी ‘द ग्रेट डिप्रेशन’ और ‘ग्रैंड चैम्प’ एलबम को भी लोगों ने काफी पसंद किया।
पिछले कई वर्षों से डीएमएक्स मादक पदार्थों के सेवन की समस्या से जूझ रहे हैं और 2019 में वह इस समस्या से निजात पाने के लिए एक नशा मुक्ति केंद्र गए थे, जिसकी वजह से उन्हें कई शो रद्द करने पड़े थे।