फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alec Musser death cause revealed All My Children star committed suicide by shooting himself in the chest

Alec Musser: 'बाथरूम के फर्श पर...,' ऑल माई चिल्ड्रन स्टार एलेक मुसर की मौत का चौंकाने वाला कारण आया सामने

Wed, 17 Jan 2024 07:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 17 Jan 2024 07:38 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता एलेक मुसर ने 13 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। अब अभिनेता की मौत के पीछे का चौंकाने वाला कारण सामने आया है।
 

विज्ञापन
Alec Musser death cause revealed All My Children star committed suicide by shooting himself in the chest
एलेक मुसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता एलेक मुसर ने 13 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। 'ऑल माई चिल्ड्रन' स्टार की मंगेतर पेगे प्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। 50 वर्षीय अभिनेता ने डेल मार, कैलिफोर्निया स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई मुसर के निधन का कारण जानना चाहता था। अब मौत के पीछे की वजह सामने आ गई है। सैन डिएगो काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

विज्ञापन

सामने आई एलेक मुसर की मौत की वजह 

एलेक मुसर की मौत का आधिकारिक कारण सामने आ गया है। सैन डिएगो काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑल माई चिल्ड्रन' स्टार की मौत आत्महत्या से हुई। अभिनेता ने खुद को सीने में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कोरोनर के कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 'सोप स्टार की मंगेतर, पेगे प्रेस ने आखिरी बार 12 जनवरी को मुसर को उनके डेल मार स्थित घर पर उनकी मृत्यु से एक रात पहले जीवित देखा था।' 

विज्ञापन


Javed Akhtar: जावेद अख्तर को विरासत में मिला शायराना अंदाज, लंबे संघर्ष के बाद ऐसे चलाया कलम का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में गोली मार की आत्महत्या

प्रेस विज्ञप्ति में आगे लिखा है, '13 जनवरी की सुबह उन्होंने मुसेर को बाथरूम के फर्श पर बैठा और आगे की ओर झुका हुआ पाया।' विज्ञप्ति में कहा गया है, 'उन्होंने उनके पास एक बन्दूक और सीने पर खुद को मारी गई गोली का घाव देखा, और 911 पर कॉल किया। पैरामेडिक्स और कानून प्रवर्तन ने प्रतिक्रिया दी और मौत की पुष्टि की।' अभिनेता की मंगेतर पेगे ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार को सलाम। एलेक मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी। मेरा दिल टूट गया है। आज मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन है। हम बहुत खुश थे।' इस दौरान उन्होंने मुसेर के साथ रेड कार्पेट की एक तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा पेगे ने एलेक और उनके डॉगी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक्टर के जन्म की तारीख (11 अप्रैल, 1973) और निधन की तारीख (13 जनवरी, 2024) लिखा हुआ है।


Dhanush: सुप्रीम कोर्ट से अभिनेता धनुष को मिली राहत, धूम्रपान वाले पोस्टर के खिलाफ याचिका खारिज

मुसर एलेक का शानदार काम 

मुसर ने 2005 और 2007 के बीच 'ऑल माई चिल्ड्रन' में डेल हेनरी की भूमिका निभाई, जिनका श्रेय कुल 43 एपिसोड में दिया गया। वह सोपनेट के 'आई वांट बी ए सोप स्टार' सीजन 2 के विजेता रहे थे। मुसर के अन्य क्रेडिट में 'रोड टू द अल्टार' (2009), 'रीटा रॉक्स' (2009), 'ग्रोन अप्स' (2010), 'द फैंटम एक्जीक्यूशनर' (2010) और 'डेस्परेट हाउसवाइव्स' (2011) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed