फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alec baldwin sued by a crew mumber of rust for accidentaly shooting cinematographer

मैक्सिको: गलती से सिनेमैटोग्राफर की हत्या करने के मामले में एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दर्ज, प्रॉप गन से चली थी गोली

Fri, 12 Nov 2021 12:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

यह मुकदमा सहायक निदेशक डेव हॉल और हैन्ना गुटिरेज रीड के लिए भी दायर किया गया है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के सेट से एक चीफ इलेक्ट्रीशियन ने यह लापरवाही का मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन
Alec baldwin sued by a crew mumber of rust for accidentaly shooting cinematographer
Alec Baldwin - फोटो : ANI

विस्तार

फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई थी। इस हादसे में फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में अब फिल्म के क्रू मेंबर ने एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा सहायक निदेशक डेव हॉल और हैन्ना गुटिरेज रीड के लिए भी दायर किया गया है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के सेट से एक चीफ इलेक्ट्रीशियन ने यह लापरवाही का मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दर्ज

फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सर्ज स्वेतनॉय ने यह आरोप लगाया है कि एलेक बाल्डविन द्वारा चली गोली जिससे हलीना हचिन्स की मौत हुई इससे जोएल डिसूजा भी घायल हुए थे। सर्ज ने कहा कि एक अभिनेता और फिल्म के प्रोड्यूसर गोने के नाते बाल्डविन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए चाहिए था कि प्रॉप गन एक हथियार है।

विज्ञापन

Alec baldwin sued by a crew mumber of rust for accidentaly shooting cinematographer
Alec Baldwin - फोटो : Instagram

मुकदमे में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अभिनेता को यह सुनिश्चित करना था कि बंदूक कैमरे की ओर प्वाइंट की गई थी ना कि किसी व्यक्ति की ओर। इससे पहले सर्ज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिनेमैटोग्राफर हलिना के निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था मैं इस खतरनाक शॉट के दौरान हलिना के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ा जिसने उसकी जान ले ली और निर्देशक जोएल को घायल कर गिया। जब उसकी मौत हो रही थी मैंने उसे अपनी बाहों में पकड़ रखा था। उसका खून मेरे हाथों पर था।

हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं। हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed