Al Pacino: नूर अल्फल्लाह से अलग हुए अल पचीनो, गर्लफ्रेंड ने मांगी तीन महीने के बच्चे की कस्टडी
अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद अलग हो गए। नूर ने बच्चे की कस्टडी की मांग की है।
विस्तार
अकादमी पुरस्कार विजेता अल पचीनो कुछ महीने पहले ही 83 वर्ष की उम्र में चौथी बार एक बेटे के पिता बने थे। 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह से हुए बच्चे का नाम उन्होंने रोमन अलफल्लाह पचीनो रखा था। अल पचीनो और नूर बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद अलग हो गए। वहीं, अब नूर ने बच्चे की कस्टडी की मांग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नूर ने लॉस एंजिल्स में कानूनी दस्तावेज दायर किए, जिसमें बच्चे की पूरी कस्टडी की मांग की गई। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे से अल पचीनो मुलाकात कर सकते हैं।
बच्चे पर अल का भी होगा हक
कथित तौर पर नूर ने अदालत से कहा कि वह स्वेच्छा से अल पचीनो को अपने बच्चे की संयुक्त कानूनी हिरासत देंगी, ताकि वह बच्चे की शिक्षा, धर्म, चिकित्सा उपचार और ऐसे ही कई मामलों पर राय दे सकें। वहीं, अल पचीनों के 22 वर्षीय जुड़वां बच्चे ओलिविया पचिनो और एंटोन जेम्स पचिनो उनकी मां बेवर्ली डी एंजेलो के साथ हैं। साथ ही 33 वर्षीय बेटी जूली पचिनो भी उनकी मां जन टारंट के साथ हैं।
Janmashtami 2023: चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये एक्ट्रेस, जीती हैं संन्यासी जीवन
नूर की फीस का भुगतान करेंगे अल
रिपोर्ट्स के अनुसार, नूर ने "माता-पिता की स्वैच्छिक घोषणा" शीर्षक से एक दस्तावेज जमा किया था, जिस पर उनके बेटे के जन्म के छह दिन बाद उन्होंने और अल दोनों ने हस्ताक्षर किए थे, जिसमें यह बताया गया था कि बच्चे के पिता अल पचीनो हैं। इसके साथ ही नूर ने अनुरोध किया कि अल उनके वकील की फीस और मामले से संबंधित अन्य चीजों का भुगतान करें, लेकिन दस्तावेजों में बच्चे के लिए सहायता राशि की घोषणा नहीं की गई है।
Celebs: इन सितारों के एक एक्शन से खफा हो उठे थे गैंगस्टर्स, किसी को मिली जान की धमकी, तो किसी को दिया जहर
एक साल से कर रहे थे डेटिंग
पचिनो और अल्फल्लाह अप्रैल 2022 से रिलेशनशिप में थे। इस जोड़ी के रोमांस की अफवाहें तब उड़ी थीं, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रखने से पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने फिल्म और टीवी निर्माण में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!