फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile

Hina Khan-Rocky Jaiswal: कौन हैं हिना के पति रॉकी जायसवाल? क्या है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नाता

Wed, 04 Jun 2025 08:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 04 Jun 2025 08:04 PM IST
सार

हाल ही में हिना खान ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। 12 साल बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। जानिए कौन हैं रॉकी जायसवाल? क्या करते हैं?

विज्ञापन
Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile
हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

विस्तार

हिना खान को अक्सर ही रॉकी जायसवाल के साथ देखा जाता था। यह कपल लगभग 12 साल से रिलेशनिशप में था। हाल ही में हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रजिस्टर मैरिज कर ली है। एक्ट्रेस के फैंस और उनके सीरियल देखने वाले दर्शकों में से कम ही लोग जानते हैं कि रॉकी जायसवाल क्या करते हैं?  

विज्ञापन

 

Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile
रॉकी जायसवाल, हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बिजनेस फैमिली से हैं रॉकी जायसवाल 
रॉकी जायसवाल का पूरा नाम जयंत जायसवाल है। वह कोलकाता के एक बिजनेसमैन फैमिली से आते हैं। करियर की शुरुआत में रॉकी ने एक इवेंट मैनेजमेंट प्रमोटर के तौर पर काम किया। आगे चलकर अपनी ही एक एजेंसी खोल ली। एड फिल्म्स के लिए भी काम किया। 6 साल तक ये काम करने के बाद वह मुंबई आ गए। वह टीवी की दुनिया से जुड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile
हिना खान और रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

टीवी सीरियल में सहायक निर्माता बने
रॉकी ने कई टीवी सीरियल में सहायक निर्माता का काम किया। इन्हीं सीरियल्स में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी था। उस समय इस शो में लीड रोल हिना खान नजर आती थीं। कई टीवी प्रोडक्शन हाउस के साथ क्रिएटिव हेड के तौर पर भी काम किया। 

विज्ञापन

Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile
हिना खान और रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
प्रोडक्शन हाउस खोला-फिल्ममेकर बन गए 
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हिना और रॉकी की मुलाकात हुई। आगे चलकर ये दोनों रिलेशनशिप में आए। रॉकी का अब एक प्रोडक्शन हाउस है। खबर है कि रॉकी जायसवाल जल्द ही एक फिल्म भी निर्देशित कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म के राइटर भी वह खुद हैं। दरअसल, बतौर राइटर भी रॉकी जायसवाल ने काफी काम टीवी सीरियल्स के लिए किया है। 

Who Is Hina Khan Husband Rocky Jaiswal Connection With The Entertainment Industry And Profile
हिना और रॉकी ने की रजिस्टर मैरीज - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
हिना संग शादी को लेकर चर्चा 
बुधवार को हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रजिस्टर मैरीज की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। इस कपल को टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स  सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed