फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan fans are fasting and performing havans for her recovery from breast cancer actress revealed

Hina Khan: कोई रख रहा रोजा तो कोई कर रहा हवन, हिना की सलामती के लिए प्रशंसक मांग रहे दुआ

Fri, 12 Jul 2024 11:59 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 12 Jul 2024 11:59 AM IST
सार

अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। इस नोट में उन्होंने बताया कि उनके प्रशंसक उनकी सलामती के लिए रोजा रख रहे हैं और मंदिर जा रहे हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या लिखा?

विज्ञापन
Hina Khan fans are fasting and performing havans for her recovery from breast cancer actress revealed
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

विस्तार

अभिनेत्री हिना खान ने जब से अपने स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया है, उनके प्रशंसक काफी चिंतित है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनके लिए फिक्र जताई और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। अब हिना खान ने दिल छू लेने वाला खुलासा अपने प्रशंसकों को लेकर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके प्रशंसक उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए रोजा रख रहे और हवन तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। इस बात का खुलासा हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किया है। बता दें कि हिना खान टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन


कैंसर की खबर मिलने पर सभी ने हिना से किया संपर्क
अपने प्रशंसकों और जानने वालों की चिंता से अभिभूत होकर हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। चार स्लाइड की नोट में हिना ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या किया जिसके लिए मुझे यह सब सहना पड़ा। आपकी दयालुता वास्तव में मेरे दिल को भावनाओं से भर देती है। मुझसे पहले इस यात्रा पर आए लोगों से मुझे जो समर्थन मिला है, वह अविश्वसनीय और दिल को छू लेने वाला है।’
विज्ञापन


Anant-Radhika Wedding: 'नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ', अनंत-राधिका की शादी से पूर्व नीता अंबानी ने लगाया जयकारा
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री के लिए गए दरगाह, मंदिर में की पूजा
अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘सच में, मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। कुछ लोग दरगाह गए और मेरे लिए रोजा रखा। कुछ ने मेरी सलामती के लिए व्रत रखा और मन्नत ली। मुझे जमजम भेजा, हवन और पूजा की, आप अपने पूजा स्थलों पर जा रहे हैं और मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इन खास पलों के वीडियो और तस्वीरें भी मुझे भेज रहे हैं। आप में से कुछ लोग मेरे लिए देश के सबसे बड़े मंदिरों और दरगाहों में भी गए हैं।’ अभिनेत्री ने लिखा कि उनकी पीड़ा को प्रशंसकों ने महसूस किया है। 


बीमारी से बाहर आने का किया वादा 
अपने ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए हिना ने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि वह इस बीमारी से और भी मजबूत होकर वापस लौटेंगी।अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने कीमोथेरेपी शुरू होने से पहले अपने बाल खुद काट लिए थे। 

बाल काटने से पहले लिखा था नोट
अपने बाल काटने की खबर को साझा करते हुए हिना ने लिखा था, ‘मैंने जीतना चुना है। मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैंने अपने खूबसूरत बालों को गिरने से पहले ही छोड़ देने का फैसला किया है।’
प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन का लाजवाब वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed