{"_id":"66498793d6c3bda1bc0ebbe3","slug":"heeramandi-star-taha-shah-shares-about-how-the-popularity-feels-like-in-cannes-2024-said-i-was-overjoyed-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes 2024: कान में पहुंचे 'ताजदार' के दीवाने, 'हीरामंडी' स्टार ने खुद किया खुलासा, बोले- मुझे देख रोने लगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes 2024: कान में पहुंचे 'ताजदार' के दीवाने, 'हीरामंडी' स्टार ने खुद किया खुलासा, बोले- मुझे देख रोने लगे
Sun, 19 May 2024 10:31 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 19 May 2024 10:31 AM IST
सार
ताहा शाह इन दिनों 'हीरामंडी' के सफलता का जश्न मना रहे हैं। साथ ही साथ वे प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में भी भाग ले रहे हैं। ताहा कहते हैं, 'मैंने देखा लड़कियों का एक झुंड मेरा नाम लेकर चिल्ला रहे थे। मुझे लगा कि उन्हें मेरे साथ तस्वीरें लेनी है, लेकिन जब मैंने उनके पास गया तब उन्होंने अपनी मां को बुलाया और मुझे बताया कि उनकी मां मेरी प्रशंसक हैं'।
विज्ञापन
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड का एक मशहूर डायलॉग है, 'किसी चीज को पूरे दिल से चाहो तो सारी कायनात आपको उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'। 'हीरामंडी' स्टार ताहा शाह के लिए सफलता का स्वाद कुछ-कुछ इसी डायलॉग से मिलता-जुलता हुआ है। ताहा शाह 'हीरामंडी' में नवाब 'ताजदार' की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। वहीं अभिनेता इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपने कान समारोह के अनुभवों को अपने फैंस से संग साझा करते नजर आए।
पूरी दुनिया हो रही है 'ताजदार' की दीवानी
'हीरामंडी' में ताहा शाह 'ताजदार' के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस भूमिका को निभाने के बाद फैंस ने उन्हें 'नेशनल क्रश' का भी टैग दे दिया है। वहीं इन दिनों ताहा शाह कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अपने एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने बताया, 'मुझसे मिलने के लिए मेरे कुछ फैंस मलेशिया से आए थे। वे मुझे देखकर 'ताजदार'-'ताजदार' बोलकर चिल्लाने लगे'।
Singham Again: कश्मीर में एक्शन सीन्स शूट करते दिखे अजय देवगन-जैकी श्रॉफ, 'सिंघम अगेन' के सेट से वीडियो वायरल
विज्ञापन
फैंस मिलकर रो पड़े
ताहा शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं बता नहीं सकता हूं कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। वे मुझसे मिले और कहने लगे कि मेरे माता-पिता को आपका काम काफी पसंद आया है। वे आपके बहुत बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं वे मेरे साथ सेल्फी लेने के बाद रो पड़े। मेरे लिए उनका यह प्यार सबसे अनमोल गिफ्ट है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मेरे साथ यह सब कुछ घट रहा है'।
Chandu Champion: कार्तिक आर्यन के 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर की मुरीद हुईं कैटरीना, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती
लड़कियां चिल्ला रही थीं मेरा नाम
ताहा शाह इन दिनों 'हीरामंडी' के सफलता का जश्न मना रहे हैं। साथ ही साथ वे प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में भी भाग ले रहे हैं। ताहा कहते हैं, 'मैंने देखा लड़कियों का एक झुंड मेरा नाम लेकर चिल्ला रहे थे। मुझे लगा कि उन्हें मेरे साथ तस्वीरें लेनी है, लेकिन जब मैंने उनके पास गया तब उन्होंने अपनी मां को बुलाया और मुझे बताया कि उनकी मां मेरी प्रशंसक हैं'। ताहा शाह को यह सफलता यूं ही नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि काम मांगने के लिए वे लगातार कास्टिंग डायरेक्टर को फोन करते थे, लेकिन वे उनका फोन तक नहीं उठाते थे।